अबू धाबी निवेश प्राधिकरण ने लेंसकार्ट में 2.01 प्रतिशत हिस्सेदारी 2,390 करोड़ रुपये में बेची

Ads

अबू धाबी निवेश प्राधिकरण ने लेंसकार्ट में 2.01 प्रतिशत हिस्सेदारी 2,390 करोड़ रुपये में बेची

  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 10:33 PM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 10:33 PM IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) अबू धाबी निवेश प्राधिकरण (एडीआईए) ने सोमवार को चश्मा बनाने वाली कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस में अपनी दो प्रतिशत हिस्सेदारी 2,390 करोड़ रुपये में बेच दी।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के अनुसार, एडीआईए ने अपनी सहयोगी कंपनी प्लेटिनम जैस्मिन ए 2018 ट्रस्ट के जरिये लेंसकार्ट के 3.5 करोड़ शेयर बेचे। ये शेयर कंपनी में 2.01 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।

शेयरों को औसतन 683.02 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचा गया, जिससे सौदे का कुल मूल्य 2,390.57 करोड़ रुपये रहा। इस बिक्री के बाद लेंसकार्ट में एडीआईए की हिस्सेदारी 9.77 प्रतिशत से घटकर 7.76 प्रतिशत रह गई।

शेयर बाजार के आंकड़ों से शेयरों के खरीदारों की पहचान नहीं हो सकी।

भाषा योगेश रमण

रमण