Chhattisgarh Coal Scam Suryakant Tiwari: सूर्यकांत तिवारी पर आयकर विभाग का शिकंजा, कोयला घोटाला मामले में हुई बड़ी कार्रवाई

Ads

Chhattisgarh Coal Scam Suryakant Tiwari: सूर्यकांत तिवारी पर आयकर विभाग का शिकंजा, कोयला घोटाला मामले में हुई बड़ी कार्रवाई

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 09:08 AM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 09:23 AM IST

Chhattisgarh Coal Scam Suryakant Tiwari: सूर्यकांत तिवारी पर आयकर विभाग का शिकंजा, कोयला घोटाला मामले में हुई बड़ी कार्रवाई /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • सूर्यकांत तिवारी का भिलाई स्थित मकान सील
  • आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति मामले में की कार्रवाई
  • ढोल बजाकर मुनादी के बाद पढ़ा गया नोटिस

दुर्ग/भिलाई। Chhattisgarh Coal Scam Suryakant Tiwari: छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग रायपुर (Income Tax Action) की टीम ने कोयला घोटाला (Coal Scam Case) से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग की टीम ने बीते दिन कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के भिलाई स्थित जुनवानी के सूर्या रेजिडेंसी (Surya Residency Bhilai) में दबिश दी थी। अधिकारियों के मुताबिक सूर्यकांत तिवारी ने बेनामी संपत्ति अपने पास रखी थी। आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान इसका खुलासा हुआ।

तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई (Suryakant Tiwari House Sealed)

बताया जा रहा है कि सूर्यकांत तिवारी ने मनीष उपाध्याय के नाम पर मकान की रजिस्ट्री करवाई थी। आयकर विभाग ने इस मकान को सील कर दिया है। तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की टीम ढोल लेकर मौके पर पहुंची। ढोल बजाकर पहले पूरी कॉलोनी में मुनादी कराई गई और वहां मौजूद लोगों के सामने नोटिस पढ़कर सुनाया गया। इसके बाद आयकर विभाग ने मकान को सील कर दिया।

Chhattisgarh Coal Scam Suryakant Tiwari आपको बता दें कि ED रेड के बाद सूर्यकांत तिवारी के बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ था। जिसके बाद अब आयकर विभाग की टीम ने ये कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें

सूर्यकांत तिवारी के खिलाफ आयकर विभाग ने क्या कार्रवाई की?

आयकर विभाग की टीम ने भिलाई के जुनवानी स्थित सूर्या रेजिडेंसी में मकान को सील किया है।

सूर्यकांत तिवारी का मकान क्यों सील किया गया?

आयकर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मकान को बेनामी संपत्ति से जुड़े मामले में कार्रवाई के तहत सील किया गया है।

मकान किसके नाम पर रजिस्टर्ड बताया जा रहा है?

रिपोर्ट के अनुसार, मकान की रजिस्ट्री मनीष उपाध्याय के नाम पर कराई गई थी।

आयकर विभाग की टीम ने मौके पर क्या किया?

टीम ने पुलिस और तहसीलदार की मौजूदगी में कार्रवाई की। इससे पहले ढोल बजाकर कॉलोनी में मुनादी कराई गई और नोटिस पढ़कर सुनाया गया।

यह मामला किस घोटाले से जुड़ा है?

यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला घोटाला मामले से जुड़ी जांच के संदर्भ में बताई गई है।