EPFO WhatsApp Service: PF से जुड़ी हर टेंशन होगी दूर! WhatsApp पर शुरू हुई नई सुविधा, एक क्लिक में मिलेगी पूरी जानकारी!
EPFO WhatsApp Service: अपने सदस्यों के लिए EPFO ने WhatsApp आधारित नई सुविधा शुरू की है। इसकी जानकारी विभाग ने एक्स पोस्ट के जरिए दी है। इस सेवा की मदद से सदस्य घर बैठे अपने PF खाते का बैलेंस और जरूरी अपडेट आसानी से चक कर सकेंगे।
(EPFO WhatsApp Service/ Image Credit: AI-generated)
- EPFO का नया WhatsApp चैनल शुरू
- PF अपडेट अब WhatsApp पर
- QR कोड से जुड़ने की सुविधा
बिजनेस: EPFO WhatsApp Service: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने अपने सदस्यों के लिए आधिकारिक WhatsApp चैनल (EPFO WhatsApp Service) शुरू किया है। संगठन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए दी है। इस नई सुविधा के जरिए कर्मचारी और पेंशनर्स PF खाते से जुड़ी जरूरी अपडेट, सेवाओं और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां सीधे WhatsApp पर हासिल कर सकेंगे। इसका उद्देश्य सदस्यों तक जानकारी पहुंचाना और सेवाओं का एक्सेस आसान करना है।
QR कोड से भी जुड़ सकेंगे मेंबर
EPFO ने अपने पोस्ट में सदस्यों से आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ने की अपील की है। इसके लिए संगठन ने एक QR कोड भी साझा किया है, जिसे स्कैन करके चैनल को फॉलो किया जा सकता है। इसके अलावा सदस्य दिए गए आधिकारिक WhatsApp चैनल लिंक (https://whatsapp.com/channel/0029Vb6kmH48Pgs8ftd6Kw3Y) के जरिए भी जुड़ सकते हैं। इससे PF और EPFO से संबंधित नई घोषणाओं (EPFO WhatsApp Service) की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
EPFO now on WhatsApp too!
📢Join EPFO’s official WhatsApp Channel to get important updates and useful information. Click on the link to join. https://t.co/k2KmISipxw #EPFO #EPFOWithYou #HumHainNa #EPFOWhatsAppChannel pic.twitter.com/mgLueBG1GD
— EPFO (@officialepfo) September 13, 2026
WhatsApp पर मिलेंगे जरूरी अपडेट
EPFO के इस नए चैनल के जरिए सदस्यों को संगठन की सेवाओं और उनसे जुड़े अहम अपडेट एक ही जगह मिलेंगे। इससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को जरूरी जानकारी पाने के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म तलाशने की जरूरत कम होगी।
UPI से PF निकासी की तैयारी
EPFO अपने सदस्यों के लिए PF से जुड़ी सेवाओं को डिजिटल और आसान (EPFO WhatsApp Service) बनाने पर भी काम कर रहा है। पिछले मई में केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने UPI के जरिए PF निकासी को लेकर अपडेट दिया था। इसके तहत सदस्य भविष्य में UPI पेमेंट गेटवे के माध्यम से PF की रकम अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे। इस सुविधा का परीक्षण पूरा होने और जल्द उपलब्ध होने की जानकारी दी गई थी।
इन्हें भी पढ़ें:
- Samsung Galaxy S26 FE: भारत में लॉन्च होते ही छाया Samsung Galaxy S26 FE, कीमत से फीचर्स तक ऐसा क्या है खास जो इसे बना देगा बेस्ट चॉइस? जानें यहां
- Road Accident in South Africa: सड़क हादसे में 21 लोगों की दर्दनाक मौत.. आपस में टकराई दो मिनीबस टैक्सी तो हर तरफ बिछ गई लाशें.. सामने आया ये खौफनाक वीडियो
- Hostage Pandit in Noida: पूजा करवाने के बाद भी पूरी नहीं हुई मन्नत, तो युवकों ने पंडित को ही बना लिया बंधक, बेटे को फोनकर कहा- एक लाख रुपए तो ही छोड़ेंगे तुम्हारे पिता को

Facebook


