यूरोपीय केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर में नहीं किया बदलाव
यूरोपीय केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर में नहीं किया बदलाव
फ्रैंकफर्ट, पांच फरवरी (एपी) वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) ने बृहस्पतिवार को नीतिगत ब्याज दर को दो प्रतिशत पर स्थिर बनाए रखने का फैसला किया।
यूरो मुद्रा का उपयोग करने वाले 21 यूरोपीय देशों की अर्थव्यवस्था अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुल्क नीतियों से पैदा हुई अनिश्चितताओं के बावजूद सीमित लेकिन स्थिर दर से बढ़ रही है।
ईसीबी ने अपनी मानक जमा दर को दो प्रतिशत पर बरकरार रखने का फैसला किया। जून, 2025 से ही यह दर कायम है। केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में कई बार कटौती कर इसे चार प्रतिशत के उच्च स्तर से घटाया था।
कम ब्याज दर होने से कर्ज की लागत घटी है जिससे यूरोपीय संघ के सदस्य देशों की आवास ऋण और नए निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में सुधार आया है। इसके साथ ही कम बेरोजगारी दर से उपभोक्ता मांग को भी सहारा मिल रहा है।
विश्लेषकों का मानना है कि ऐसी स्थिति में ईसीबी 2027 तक ब्याज दरों को स्थिर रख सकता है।
बेरेनबर्ग बैंक का अनुमान है कि यूरो क्षेत्र की अर्थव्यवस्था अक्टूबर-दिसंबर, 2025 की तिमाही में उम्मीद से बेहतर 0.3 प्रतिशत की दर से बढ़ी, जबकि पूरे वर्ष के लिए वृद्धि दर 1.3 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।
एपी प्रेम प्रेम अजय
अजय

Facebook


