Pakhanjur News: शादी के कार्ड में एक गलती… और गांव की बैठक में बवाल! मुखिया ने मां-बेटे समेत पूरे परिवार का कर दिया ये हाल

Pakhanjur News: शादी के कार्ड में एक गलती… और गांव की बैठक में बवाल! मुखिया ने बेटे-मां समेत पूरे परिवार का कर दिया ये हाल

Pakhanjur News: शादी के कार्ड में एक गलती… और गांव की बैठक में बवाल! मुखिया ने मां-बेटे समेत पूरे परिवार का कर दिया ये हाल

Pakhanjur wedding card controversy/Image Source: Generated by AI

Modified Date: February 5, 2026 / 05:56 pm IST
Published Date: February 5, 2026 5:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शादी कार्ड विवाद में हिंसा
  • ग्राम बैठक में परिवार से मारपीट
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गंभीर घायल

पखांजूर: Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर के एक गांव में शादी के निमंत्रण को लेकर हुई एक चूक ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के मुखिया की नाराज़गी इस कदर बढ़ गई कि बैठक के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के परिवार के साथ जमकर मारपीट कर दी गई।

सगाई का कार्ड अलग नहीं छपा, भड़के मुखिया! (Anganwadi Worker Attack)

जानकारी के अनुसार पीवी-111 के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बितीका मल्लिक के घर में उनके बेटे की शादी तय हुई थी। बेटे द्वारा गांव में शादी और सगाई का निमंत्रण एक ही कार्ड में दिया गया था। इसी बात को लेकर गांव के मुखिया खुदीराम भक्त नाराज़ हो गए। मुखिया का कहना था कि सगाई का निमंत्रण अलग से दिया जाना चाहिए था। इस विवाद को लेकर बीती रात गांव में एक बैठक बुलाई गई। बैठक के दौरान चर्चा चल ही रही थी कि मुखिया पक्ष के कुछ लोगों ने अचानक बितीका मल्लिक के बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी जमकर पिटाई की गई।

बैठक में बेटे-मां समेत पूरे परिवार को पीटा (Pakhanjur Violence News)

Pakhanjur News: बताया जा रहा है कि करीब 10 लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों, लात-घूंसे से पूरे परिवार पर हमला किया। इस हमले में बेटे की आंख में गंभीर चोट आई है, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बितीका मल्लिक भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को इलाज के लिए बांदे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।