एवरेडी ने सांबा में 200 करोड़ रुपये का संयंत्र किया स्थापित

एवरेडी ने सांबा में 200 करोड़ रुपये का संयंत्र किया स्थापित

एवरेडी ने सांबा में 200 करोड़ रुपये का संयंत्र किया स्थापित
Modified Date: April 22, 2026 / 06:43 pm IST
Published Date: April 22, 2026 6:43 pm IST

जम्मू, 22 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सांबा जिले में एवरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया लि. की 200 करोड़ रुपये की औद्योगिक इकाई का बुधवार को उद्घाटन किया।

परियोजना के महत्व को रेखांकित करते हुए सिन्हा ने कहा कि यह संयंत्र स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित करेगा, सहायक इकाइयों को बढ़ावा देगा, महिलाओं एवं युवाओं के लिए अवसर उत्पन्न करेगा और केंद्र शासित प्रदेश की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘ एवरेडी के संयंत्र का उद्घाटन और बदला हुआ माहौल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सतत प्रयासों को दर्शाता है जिनके नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर की नई दिशा तय हुई है। उनके दृष्टिकोण ने समृद्ध जम्मू-कश्मीर के सपने को साकार किया है।’’

भाषा निहारिका रमण

रमण


लेखक के बारे में