Mallikarjun Kharge EC Notice: PM मोदी को ‘आतंकवादी’ कहकर घिरे मल्लिकार्जुन खरगे, अब चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Mallikarjun Kharge EC Notice: PM मोदी को ‘आतंकवादी’ कहकर घिरे मल्लिकार्जुन खरगे, अब चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Mallikarjun Kharge EC Notice: PM मोदी को ‘आतंकवादी’ कहकर घिरे मल्लिकार्जुन खरगे, अब चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

MALLIKARJUN KHARGE/ image source: meghupdates x handle

Modified Date: April 22, 2026 / 08:51 pm IST
Published Date: April 22, 2026 8:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • खरगे के बयान पर चुनाव आयोग सख्त
  • पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी मामला
  • 24 घंटे में मांगा गया जवाब

Mallikarjun Kharge EC Notice: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अब घिरते नजर आ रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए खरगे को नोटिस जारी किया है और 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। आरोप है कि खरगे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को ‘आतंकवादी’ कहा, जिसे लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए खरगे से सार्वजनिक माफी की मांग की थी और चुनाव आयोग से इस तरह की भाषा पर रोक लगाने की अपील की थी। अब आयोग के नोटिस के बाद यह मामला और ज्यादा गरमा गया है।

Kharge Modi terrorist remark controversy:खरगे के बयान पर चुनाव आयोग सख्त

दरअसल, बुधवार को बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिलने पहुंचा था, जिसमें केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण समेत तीन वरिष्ठ नेता शामिल थे। इस प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से मांग की कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए मल्लिकार्जुन खरगे पर सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता जैसे वरिष्ठ पद पर बैठे व्यक्ति से इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि तमिलनाडु जैसे चुनावी राज्य में इस तरह का बयान देना न सिर्फ अनुचित है, बल्कि यह चुनावी माहौल को भी प्रभावित करता है।

Election Commission notice:पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी मामला

विवाद की जड़ चेन्नई में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस है, जहां खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर तीखी टिप्पणी की थी। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका आशय प्रधानमंत्री को ‘आतंकवादी’ कहना नहीं था, बल्कि उनका मतलब यह था कि सरकार एजेंसियों के जरिए लोगों को डराने का काम कर रही है। बावजूद इसके बीजेपी इस मुद्दे पर हमलावर बनी हुई है। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने इसे कांग्रेस की सोची-समझी रणनीति बताया और कहा कि यह कोई जुबान फिसलना नहीं है, बल्कि पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। फिलहाल चुनाव आयोग के नोटिस के बाद अब सभी की नजरें खरगे के जवाब और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

शहबाज शरीफ ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने के लिए ट्रंप का आभार जताया

अलीगढ़ में निर्माणाधीन घर में मिला कारोबारी का शव, दो लोग हिरासत में लिये गये

दो साल के अंदर दूसरा मातृत्व अवकाश देने से मना नहीं किया जा सकता : अदालत

अन्नाद्रमुक और भाजपा ने नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले में द्रमुक सरकार पर निशाना साधा

मुख्यमंत्री ने पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग की घटना के जांच के आदेश दिये

अगर अमेरिका के साथ युद्ध फिर से शुरू हुआ तो क्षेत्रीय तेल उद्योग को नष्ट कर देगा ईरान: कमांडर


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।