Riteish-Genelia Viral Video: भावुक रितेश और जेनेलिया की जोड़ी सिनेमा में फिर मचाएगी धमाल! लॉन्च हुआ ट्रेलर, एक्टर ने कही ये भावुक कर देने वाली बात

Riteish-Genelia Viral Video: रितेश देशमुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर मुंबई में एक भव्य समारोह में लॉन्च किया गया।

Riteish-Genelia Viral Video: भावुक रितेश और जेनेलिया की जोड़ी सिनेमा में फिर मचाएगी धमाल! लॉन्च हुआ ट्रेलर, एक्टर ने कही ये भावुक कर देने वाली बात

Riteish-Genelia Viral Video/Image Credit: Instagram

Modified Date: April 22, 2026 / 06:44 pm IST
Published Date: April 22, 2026 6:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रितेश देशमुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर सोमवार को हुआ रिलीज।
  • ट्रेलर रिलीज समारोह में भावुक हुए अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा।
  • रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल।

Riteish-Genelia Viral Video: मुंबई: रितेश देशमुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर मुंबई में एक भव्य समारोह में सोमवार को लॉन्च किया गया। ट्रेलर के लॉन्च होने के बाद दर्शकों और फिल्म जगत के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित यह ऐतिहासिक फिल्म मई 2026 में रिलीज होने वाली है।

भावुक हुए रितेश और जेनेलिया

ट्रेलर लॉन्च के भावुक पल भी नजर आया। रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया काफी इमोशनल नजर आए और मंच पर उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इस दौरान रितेश ने अपने बचपन की यादों को साझा किया। रितेश ने बताया कि, उन्होंने स्कूल के दिनों में भी महाराज का किरदार निभाया था और आज वह खुद को एक सैनिक के रूप में उनके चरणों में खड़ा पाते हैं। (Riteish-Genelia Viral Video) उन्होंने फिल्म के निर्माण में साथ देने वाली पूरी टीम और ज्योति देशपांडे का आभार जताते हुए कहा कि उनके ऊपर हमेशा महाराज का आशीर्वाद रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)

संजय दत्त ने रितेश को बताया छोटा भाई

Riteish-Genelia Viral Video:  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रितेश देशमुख के इस प्रोजेक्ट म कई दिग्गज बॉलीवुड सितारें जुड़े हुए हैं। अभिनेता संजय दत्त ने रितेश के साथ अपने पारिवारिक रिश्तों का जिक्र करते हुए उन्हें छोटे भाई जैसा बताया और फिल्म का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की। (Riteish-Genelia Viral Video)  वहीं, अभिषेक बच्चन ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए कहा कि इसे देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए और उन्होंने मराठी सिनेमा के इतिहास में इतने बड़े स्तर की फिल्म पहले कभी नहीं देखी। विद्या बालन ने भी फिल्म से जुड़ने का अनुभव साझा किया और बताया कि रितेश द्वारा सुनाई गई कहानी ने उन्हें तुरंत इस प्रोजेक्ट के लिए ‘हां’ कहने पर मजबूर कर दिया।

राजमाता जिजाऊ का किरदार निभाया भाग्यश्री ने

इस मोस्ट अवेटेड फिल्म से जुड़ी सबसे ख़ास बात ये है कि, फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल भाग्यश्री ने राजमाता जिजाऊ के अपने किरदार और जेनेलिया के साथ सेट पर बिताए पलों को याद किया। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज को देश का ‘असली सोना’ करार दिया और कहा कि रितेश-जेनेलिया ने निर्देशक और निर्माता के रूप में कड़ी मेहनत की है। (Riteish-Genelia Viral Video)  ट्रेलर में दिखाई गई भव्यता और कलाकारों का समर्पण यह साफ करता है कि यह फिल्म भारतीय इतिहास के गौरवशाली अध्याय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश करने की एक ईमानदार कोशिश है। रितेश ने इमोशनल होकर यह भी कहा कि वह बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें बचपन से ही इस महान व्यक्तित्व को किसी न किसी रूप में जीने का मौका मिला है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.