Jabalpur News: इस स्कूल ने छात्रों को कराई गई बीयर पार्टी! गोवा ट्रिप पर नहीं गए तो काटे अंक, कलेक्टर ऑफिस पहुंचे पेरेंट्स

इस स्कूल ने छात्रों को कराई गई बीयर पार्टी! गोवा ट्रिप पर नहीं गए तो काटे अंक, Jabalpur News: Controversy in Little Kingdom School

Jabalpur News: इस स्कूल ने छात्रों को कराई गई बीयर पार्टी! गोवा ट्रिप पर नहीं गए तो काटे अंक, कलेक्टर ऑफिस पहुंचे पेरेंट्स
Modified Date: April 22, 2026 / 07:11 pm IST
Published Date: April 22, 2026 7:11 pm IST

जबलपुर: Little Kingdom School Controversy:  मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रामनगर अधारताल स्थित लिटिल किंगडम स्कूल में गोवा ट्रिप को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़ा बवाल बन गया है। यहां पढ़ने वाले छात्रों के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गोवा ट्रिप ना जाने वाले छात्रों के अंक काटने का आरोप लगाया है। पेरेंट्स ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया।

Little Kingdom School Controversy:  दरअसल, लिटिल किंगडम स्कूल के छात्रों को स्कूल प्रबंधन की ओर से गोवा ट्रिप पर ले जाया गया था। महंगी फीस के कारण सभी बच्चे ट्रिप में नहीं जा सके, लेकिन इसका खामियाजा उन्हें अंकों में भुगतना पड़ा। आरोप है कि कई छात्रों के इंटरनल मार्क्स कम कर दिए गए. दावा है कि 10 से 25 नंबर तक काट लिए गए है। इसे लेकर छात्रों और उनके पैरेंट्स में जमकर आक्रोश देखने को मिल रहा है। लिटिल किंगडम स्कूल के पैरेंट्स ने इसकी शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जमकर विरोध करते हुए स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

इधर, पेरेंट्स ने स्कूल के गोवा टूर के वीडियो भी जारी किए है। उनका आरोप है कि छात्रों को बियर पार्टी कराई गई है। मामले में जिला प्रशासन ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।