एक्साइड इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 15 प्रतिशत बढ़कर 216.73 करोड़ रुपये पर
एक्साइड इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 15 प्रतिशत बढ़कर 216.73 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) बैटरी विनिर्माता कंपनी एक्साइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड का 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत बढ़कर 216.73 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में मुनाफा 187.91 करोड़ रुपये रहा था।
एक्साइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 4,735.13 करोड़ रुपये रही जो एक वर्ष पहले इसी तिमाही में 4,335.42 करोड़ रुपये थी। चौथी तिमाही में कुल खर्च बढ़कर 4,411.63 करोड़ रुपये हो गया जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 4,089.98 करोड़ रुपये था।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में एकीकृत शुद्ध लाभ 859.92 करोड़ रुपये रहा जो 2024-25 में 800.5 करोड़ रुपये रहा था। राजस्व 17,237.85 करोड़ रुपये से बढ़कर 17,995.35 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अविक रॉय ने कहा, ‘‘ वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में मिली बढ़त चौथी तिमाही में जारी रही। जीएसटी (माल एवं सेवा कर) को युक्तिसंगत बनाये जाने से मोटर वाहन क्षेत्र में अंतिम ग्राहकों की मांग को बढ़ावा मिलता रहा जिसे मजबूत प्रतिस्थापन बाजार और ऊर्जा भंडारण की मांग का समर्थन मिला।’’
भाषा निहारिका रमण
रमण

Facebook


