एक्जॉटिका हाउसिंग नोएडा में वाणिज्यिक परियोजना पर 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
एक्जॉटिका हाउसिंग नोएडा में वाणिज्यिक परियोजना पर 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी एक्जॉटिका हाउसिंग प्रमुख कार्यालय स्थलों की ज़बर्दस्त मांग के बीच अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए नोएडा में एक वाणिज्यिक परियोजना विकसित करने के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
बृहस्पतिवार को एक बयान में, कंपनी ने कहा कि उसने उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-132 में पांच एकड़ की वाणिज्यिक परियोजना ‘एक्जॉटिका वन32′ शुरु की है।
एक्जॉटिका हाउसिंग ने कहा, ‘‘कंपनी इस आईटी और आईटीईएस परियोजना को विकसित करने के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है, जिसमें एकीकृत खुदरा और एफ एंड बी पेशकश के साथ मंहगे कार्यालय स्थल शामिल हैं।’’
नोएडा एक्सप्रेसवे पर मौजूद इस परियोजना को ‘रेरा पंजीकरण’ सहित सभी कानूनी मंज़ूरी मिल गई हैं।
कार्यालय स्थल की कीमत अभी 13,990 रुपये प्रति वर्ग फुट है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक दिनेश जैन ने कहा कि यह परियोजना आईटी और आईटीईएस-केन्द्रित रियल एस्टेट विकास में उसका प्रवेश है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


