Bhopal LPG Cylinder Supply News: सिलेंडर सप्लाई में भारी लापरवाही!.. अब SDM और तहसीलदार कभी भी कर सकते है गैस एजेंसियों पर छापेमारी, पढ़ें ये निर्देश
Bhopal LPG Cylinder Supply News: भोपाल में एलपीजी सप्लाई गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, SDM और तहसीलदार को गैस एजेंसियों पर छापेमारी के निर्देश जारी।
Bhopal LPG Cylinder Supply News || Image- ANI news file
- गैस एजेंसियों पर छापेमारी के निर्देश
- ओवरचार्जिंग और सप्लाई में गड़बड़ी
- प्रशासन ने शुरू किया जांच अभियान
भोपाल: मिडिल-ईस्ट तनाव की वजह से देशभर में एलपीजी की कमी की समस्या दिखाई पड़ रहा है। जरूरी सामानों में शुमार एलपीजी का वितरण आम लोगों के बीच नियमित तरीके से हो इसके लिए केंद्र के सरकार ने ‘एस्मा’ कानून लागू कर दिया है। (Bhopal LPG Cylinder Supply News) सरकार ने दावा किया है कि, देश में पेट्रोलियम की कमी नहीं है। आम लोगों के बीच एलपीजी सिलेंडर के साथ पेट्रोल और डीजल जैसे अति आवश्यक सामान की आपूर्ति की निर्बाध रूप से जारी है।
हालाँकि राजधानी भोपाल में गैस वितरकों में सरकार के इन निर्देशों का असर होता नहीं दिखा रहा है। सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर्स के खिलाफ हर दिन प्रशासन के पास अनियमित तरीके से सप्लाई, ओवर रेट की शिकायतें पहुँच रही है। आम उपभोक्ताओं की इसी समस्या को देखते हुए भोपाल जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किया है। जिला कलेक्टर ने यह भी कहा है कि, शिकायत मिलने पर अनुविभागीय दंडाधिकारी और तहसीलदार जिस एजंसियों में छापेमारी कर सकते है।
प्रशासन ने जारी किये सख्त निर्देश
भोपाल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एल.पी.जी. गैस सिलेंडरों के वितरण में अनियमितता, निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूली एवं सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की गंभीर शिकायतों को लेते हुए, कलेक्टर महोदय द्वारा जिले में विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 4 अप्रैल 2026 को जिले के समस्त अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) एवं तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत संचालित गैस एजेंसियों की निम्नलिखित बिंदुओं पर सघन जांच किए जाने हेतु निर्देशित किया जाता है
मूल्य सूची एवं प्रदर्शन
क्या एजेंसी के सूचना पट पर दैनिक स्टॉक की स्थिति और गैस की निर्धारित दरें (घरेलू/व्यावसायिक) स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हैं?
वजन एवं गुणवत्ता
वितरण हेतु उपलब्ध सिलेंडरों का तोल इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर कराकर (Bhopal LPG Cylinder Supply News) यह सुनिश्चित करें कि उनमें गैस की मात्रा निर्धारित मानकों के अनुरूप है।
अवैध संग्रहण एवं कालाबाजारी
एजेंसी के भौतिक स्टॉक और ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज स्टॉक का मिलान करना, ताकि अवैध भंडारण की पुष्टि हो सके।
अतिरिक्त शुल्क की वसूली
क्या उपभोक्ताओं से होम-डिलीवरी के नाम पर निर्धारित राशि से अधिक (Extra Delivery Charges) वसूले जा रहे हैं?
रिफिलिंग एवं दुरुपयोग
व्यावसायिक सिलेंडरों के स्थान पर घरेलू सिलेंडरों के उपयोग और अवैध रिफिलिंग (Refilling) पर अंकुश लगाना।

इन्हें भी पढ़ें:-
तेलंगाना को 2047 तक ‘दक्षिण एशिया की वस्त्र राजधानी’ बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री
छोटे अपराधों से जुड़े अदालती मामले वापस लेने पर विचार करें सरकारी विभाग: वाणिज्य मंत्रालय
नागपुर में एसआरपीएफ जवान की हत्या, बेटी के प्रेमी समेत पांच लोग गिरफ्तार
डेल स्टेन की तेज गति वाली स्विंग ने मुझे तेज गेंदबाज बनने के लिए प्रेरित किया: औकिब नबी

Facebook


