Vande Bharat: ‘आम आदमी की ख़ास जंग’, क्या आप में होने वाला है बड़ा विस्फोट?, राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘सैलाब’ बनकर आऊंगा
Raghav Chadha AAP News: ज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने चुप्पी तोड़ी है और उनकी ये खामोशी किसी बड़े तूफान यानी 'सैलाब' की आहट दे रही है।
Raghav Chadha Latest News/Image Credit: IBC24.in
- राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने चुप्पी तोड़ी है।
- जबलपुर में आप कार्यकर्ताओं ने राघव चड्ढा का समर्थन किया।
- जबलपुर में आप कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के पोस्टर जलाएं।
‘मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं’… ये शब्द हैं राघव चड्ढा के सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर राघव ने सीधे अपनी ही पार्टी के फैसले पर सवाल उठा दिए। राघव ने पूछा कि अगर उन्होंने जनता के मुद्दे उठाए, तो इससे पार्टी का क्या नुकसान हुआ? वीडियो के अंत में राघव ने एक बड़ी चेतावनी दे डाली कि जो आवाज खामोश करना चाहते हैं, (Raghav Chadha AAP News) उनके सामने वो ‘सैलाब’ बनकर आएंगे।
Raghav Chadha AAP News: राघव की इस नाराजगी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का सख्त रुख सामने आया है। मान ने दो टूक कहा कि, अगर कोई ‘पार्टी लाइन’ क्रॉस करेगा, तो कार्रवाई तय है। इधर, दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि, राघव भाजपा से डरे हुए हैं। वहीं, दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की। (Raghav Chadha AAP News) उन्होंने राघव को केजरीवाल का सिपाही बताते हुए इस पूरी लड़ाई का रुख केंद्र सरकार और तानाशाही की तरफ मोड़ने की कोशिश की।
लेकिन इस ‘अपनों की जंग’ में विरोधी कहां पीछे रहने वाले थे? बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने इस कलह को ‘माल के बंटवारे की लड़ाई’ करार दिया। मिश्रा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल की पार्टी में केवल ‘रीढ़विहीन’ लोग ही टिक सकते हैं, जिसके पास आत्मा है, वो वहां दम तोड़ देगा।
Raghav Chadha AAP News: राघव चड्ढा ने अभी तक पत्ता नहीं खोला है न पार्टी छोड़ने की बात कही, (Raghav Chadha AAP News) न किसी का नाम लिया, लेकिन राजनीति में ‘सैलाब’ शब्द का इस्तेमाल छोटा नहीं होता, क्या राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी में हाशिए पर धकेले जा रहे हैं? या फिर ये एक नई राजनीतिक पारी की शुरुआत है?
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: ‘विधायकी’ खत्म, छिड़ा संग्राम!… मुश्किल में कांग्रेस की राज्यसभा की डगर! क्या दतिया में बजेगा उपचुनाव का बिगुल?
- Arjun Rampal Villain Roles : विलेन बनकर चमकी किस्मत!अर्जुन रामपाल के वो नेगेटिव किरदार, जिन्होंने हीरो से ज्यादा लूटी वाहवाही
- Raja Ravi Varma Paintings: इस भारतीय पेंटिंग ने तोड़ दिए सभी पुराने रिकॉर्ड.. बनी सबसे महंगी कलाकृति, जानें इसके नीलामी की कीमत और कलाकार के बारें में

Facebook


