अगस्त में 12.66 प्रतिशत घटा निर्यात, व्यापार घाटा कम होकर 6.77 अबर डॉलर रहा

अगस्त में 12.66 प्रतिशत घटा निर्यात, व्यापार घाटा कम होकर 6.77 अबर डॉलर रहा

अगस्त में 12.66 प्रतिशत घटा निर्यात, व्यापार घाटा कम होकर 6.77 अबर डॉलर रहा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: September 15, 2020 1:59 pm IST

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) देश के निर्यात में लगातार छठे महीने गिरावट दर्ज की गयी है। पेट्रोलियम, चमड़ा, इंजीनियरिंग सामान और रत्न एवं आभूषण के निर्यात में कमी से देश का कुल निर्यात अगस्त महीने में 12.66 प्रतिशत घटकर 22.7 अरब डॉलर रहा।

मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़े के अनुसार देश का आयात भी इस साल अगस्त महीने में 26 प्रतिशत लुढ़क कर 29.47 अरब डॉलर का रहा। इससे व्यापार घाटा 6.77 अरब डॉलर पर आ गया जो एक साल पहले 2019 के इसी महीने में 13.86 अरब डॉलर पर था।

तेल आयात आलोच्य महीने में 41.62 प्रतिशत घटकर 6.42 अरब डॉलर का रहा।

आंकड़े के अनुसार सोने का आयात इस साल अगस्त महीने में उछलकर 3.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया जो अगस्त 2019 में 1.36 अरब डॉलर रहा था।

चालू वित्त वर्ष 2020-21 में अप्रैल से अगस्त अवधि के दौरान निर्यात 26.65 प्रतिशत घटकर 97.66 अरब डॉलर रहा जबकि आयात 48.73 प्रतिशत घटकर 118.38 अरब डॉलर का रहा।

इससे व्यापार घाटा आलोच्य अवधि में 20.72 अरब डॉलर रहा।

भाषा

रमण महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में