Share Market Today: क्या आज बदल जाएगी बाजार की पूरी तस्वीर? Gift Nifty ने दिए बड़े इशारे, BEL-सुजलॉन समेत ये शेयर बन सकते हैं गेमचेंजर
Share Market Today: गिफ्ट निफ्टी की कमजोरी से आज शेयर बाजार की शुरुआत दबाव में रहने के संकेत हैं। निफ्टी के लिए 24,000 का स्तर अहम माना जा रहा है। कई कंपनियों ने तिमाही नतीजे जारी किए है। कुछ प्रमुख शेयर फोकस में है, जबकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भी बाजार की चाल को प्रभावित कर सकती है।
(Share Market Today/ Image Credit: AI-generated)
- Gift Nifty 64.50 अंक फिसला, बाजार पर दबाव के संकेत।
- निफ्टी के लिए 24,000 का स्तर रहेगा सबसे अहम।
- L&T, HUL, सुजलॉन समेत कई कंपनियों के आज आएंगे Q1 नतीजे।
नई दिल्ली: Share Market Today in India: आज मंगलवार को शेयर बाजार (Share Market Today) की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं। सुबह गिफ्ट निफ्टी 0.27% की गिरावट के साथ 23,977.50 पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी के लिए 24,000 का स्तर अहम रहेगा। यदि निफ्टी इस स्तर के ऊपर टिकने में सफल होता है तो 24,250 से 24,300 तक बढ़ने की उम्मीद बन सकती है। वहीं, अगर यह 24,000 के ऊपर नहीं टिकता है तो 23,800 तक गिरावट देखने को मिल सकती है। दूसरी ओर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बढ़ते खर्च की चिंता को लेकर चिप कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हुई। जिससे एशियाई बाजारों में भी कमजोरी दिखाई दी। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतें 82 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से बाजार को थोड़ी राहत मिल सकती है।
आज कई बड़ी कंपनियां जारी करेंगी तिमाही नतीजे
आज कई दिग्गज कंपनियां अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी इसलिए इन शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी। इनमें लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अंबुजा सीमेंट्स, सिटी यूनियन बैंक, डीसीएम श्रीराम, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, टाटा कैपिटल, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस, फाइजर,फीनिक्स मिल्स, पाइन लैब्स, सुजलॉन एनर्जी, रेडिको खैतान, सुप्रीम इंडस्ट्रीज,वरुण बेवरेज और वीएसटी इंडस्ट्रीज जैसी इन कंपनियों के नतीजों के आधार पर आज उनके शेयरों (Share Market Today) में अच्छी-खासी हलचल देखने को मिल सकती है।
इन कंपनियों के तिमाही नतीजों पर रहेगा फोकस
कोल इंडिया का शुद्ध मुनाफा 0.6% बढ़कर 8,852.1 करोड़ रुपये और राजस्व 7.8% बढ़कर 46,254.8 करोड़ रुपये रहा। टाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़कर 1,401 करोड़ रुपये हो गया, जबकि कंपनी की आय 5.6% बढ़कर 19,051.3 करोड़ रुपये रही। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) ने भी मजबूत प्रदर्शन किया। कंपनी का मुनाफा 8.7% बढ़कर 1,054.3 करोड़ रुपये और राजस्व 25% बढ़कर 5,547 करोड़ रुपये पहुंच गया। दूसरी ओर टाटा केमिकल्स को पिछले साल के 252 करोड़ रुपये के मुनाफे की तुलना में इस बार 17 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। वहीं, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया का मुनाफा 44.3% और राजस्व 18.9% घट गया। इसके विपरीत ग्रेविटा इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुनाफे में 14.1% और आय में 41.8% की बढ़ोतरी दर्ज की।
कॉरपोरेट अपडेट से भी शेयरों में दिख सकती है हलचल
मीशो में बड़ी ब्लॉक डील की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Elevation Capital करीब 1,200 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेच सकती है। वहीं, इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) ने अपने शीर्ष प्रबंधन में बदलाव किया है। कंपनी ने गौरव नेगी को सीएफओ पद से हटाकर प्रबंध निदेशक का सलाहकार बनाया है जबकि किरण थदिमरी को नया मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर टीवीएस मोटर ने अपनी सहायक कंपनी TVS Credit Services में 4.39% अतिरिक्त हिस्सेदारी 711 करोड़ रुपये में खरीदी है। इन घटनाओं का असर संबंधित कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल सकता है।
अडानी एनर्जी और टाटा मोटर्स भी रहेंगे चर्चा में
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस ने अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया है जिसका फ्लोर प्राइस 1,698.15 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। वहीं, टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल इकाई को गुजरात के साणंद प्लांट में भारी बारिश और बाढ़ के कारण उत्पादन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस प्लांट में टियागो, टिगोर, नेक्सॉन और सिएरा जैसे मॉडल बनाए जाते हैं। प्लांट के साथ-साथ आसपास के सप्लायर भी प्रभावित हुए हैं। ऐसे में आज इन दोनों कंपनियों के शेयर (Share Market Today) भी निवेशकों के फोकस में रह सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Mohan Cabinet Meeting Today: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर होगी चर्चा, मिल सकती है कई प्रस्ताव को मंजूरी
- Parliament Monsoon Session Live: संसद में आज एंटी-पेपर लीक बिल पर होगा घमासान, सरकार को घेरेंगे राहुल-अखिलेश….93 संशोधनों पर होगी बड़ी बहस
- RBI Plastic Notes India: अब बंद हों जाएंगे पुराने नोट? सरकार ने 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक नोटों को दी मंजूरी, जानिए कब से मिलेंगे

Facebook


