(Flipkart Freedom Sale 2026/ Image Credit: Flipkart)
बिजनेस: Flipkart Freedom Sale 2026: Flipkart की Freedom Sale इस हफ्ते शुरू (Flipkart Freedom Sale 2026) होने जा रही है। जिसें कई बड़े स्मार्टफोन ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर्स मिलेंगे। स्वतंत्रता दिवस थीम वाली इस सेल में Flipkart Plus और VIP मेंबर्स को एक दिन पहले यानी 7 अगस्त से अल्ली एक्सेस मिलेगा। सेल के दौरान SamSung Galaxy S25 FE और Galaxy S25 जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन पर बड़ी छूट दी जाएगी।
Flipkart की जानकारी के मुताबिक Samsung Galaxy S25 FE को सेल (Flipkart Freedom Sale 2026) में 47,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। फोन की यह कीमत फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स को मिलाकर होगी। इसके अलावा ग्राहक इसे आसान EMI विकल्पों के साथ भी खरीद पाएंगे, जिसकी शुरुआत करीब 8,333 रुपये प्रति महीने से होगी। फिलहाल Galaxy S25 FE का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल Flipkart पर 54,999 रुपये में लिस्टेड है।
Freedom Sale में Samsung Galaxy S25 पर भी शानदार (Flipkart Freedom Sale 2026) ऑफर दिया जाएगा। कंपनी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत के बजाय करीब 57,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके लिए EMI सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा ग्राहक SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठा सकेंगे।
Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में Corning Gorilla Glass Victus+ सुरक्षा और IP68 रेटिंग के साथ मजबूत डिजाइन मिलता है। यह स्मार्टफोन Exynos 2400 प्रोसेसर से लैस है। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर समेत ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है। इसमें 4,900mAh बैटरी दी गई है जो 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। सेल में मिलने वाले ऑफर्स के चलते यह फोन प्रीमियम फीचर्स के साथ कम कीमत में खरीदने का बढ़िया मौका हो सकता है।