Recharge Plan Hike: मोबाइल चलाना फिर होगा महंगा! Jio, Airtel और Vi बढ़ा सकते हैं रिचार्ज के दाम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

Recharge Plan Hike: Jio, Airtel और Vi अपने मोबाइल रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 5G नेटवर्क विस्तार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते खर्च को पूरा करने के लिए टैरिफ में 12-15% तक इजाफा संभव है। जिससे ग्राहकों का मोबाइल खर्च बढ़ सकता है।

Recharge Plan Hike: मोबाइल चलाना फिर होगा महंगा! Jio, Airtel और Vi बढ़ा सकते हैं रिचार्ज के दाम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

(Recharge Plan Hike/ Image Credit: Jio, Airtel, Vi)

Modified Date: August 6, 2026 / 04:50 pm IST
Published Date: August 6, 2026 4:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Jio, Airtel और Vi के प्लान महंगे होने की संभावना।
  • टैरिफ में 12-15% तक बढ़ोतरी का अनुमान।
  • 5G निवेश और नेटवर्क खर्च बनी बड़ी वजह।

नई दिल्ली: Recharge Plan Hike: अगर आप Vodafone idea, Reliance Jio या Bharti Airtel का सिम इस्तेमाल करतें हैं तो आने वाले समय में आपका मोबाइल खर्च बढ़ सकता है। टेलीकॉम इंटस्ट्री से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनियां नेटवर्क विस्तार और 5G इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते खर्च को पूरा करने के लिए रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी (Recharge Plan Hike) करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि साल के अंत तक नए टैरिफ लागू हो सकते हैं।

12 से 15 फीसदी तक बढ़ सकते हैं दाम

रिपोर्ट्स के मुताबित, प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अगले कुछ महीनों में मोबाइल टैरिफ में करीब 12% से 15% तक की बढ़ोतरी (Recharge Plan Hike) कर सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के प्लान पहले से महंगे हो जाएंगे। इसका सीधा असर करोड़ों मोबाइल ग्राहकों की जेब पर पड़ सकता है। हालांकि, कंपनियों की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

5G निवेश और नेटवर्क सुधार बनी वजह

टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि बेहतर नेटवर्क क्वालिटी बनाए रखने और नई तकनीकों में निवेश जारी रखने के लिए टैरिफ में समय-समय पर बदलाव जरूरी होता है। Vodafone idea के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला भी पहले संकेत दे चुके हैं कि कंपनियों को नेटवर्क सुधार और भविष्य की तकनीक के लिए पर्याप्त निवेश की जरूरत है। 5G नेटवर्क विस्तार, स्पेक्ट्रम खरीद और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में कंपनियों ने बड़ा खर्च किया है।

ARPU बढ़ाने पर कंपनियों का फोकस

टेलीकॉम कंपनियां अब प्रति ग्राहक औसत कमाई यानी ARPU बढ़ाने (Recharge Plan Hike) पर ध्यान दे रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में टेलीकॉम कंपनियों की प्रति यूजर कमाई अभी भी कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों की तुलना में कम है। वहीं, नेटवर्क और तकनीक पर खर्च लगातार बढ़ रहा है। इसी वजह से कंपनियां रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ाकर अपनी आय सुधारना चाहती हैं। इससे उन्हें भविष्य में बेहतर सेवाएं देने और 5G नेटवर्क को मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।