(Flipkart Freedom Sale/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Flipkart Freedom Sale: अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्ट टीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Flipkart ने अपनी Freedom Sale की तारीख का (Flipkart Freedom Sale) ऐलान कर दिया है। यह सेल 8 अगस्त से शुरू होगी। जिसमें स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज और कई अन्य प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डील्स देखने को मिल सकती है। ग्राहकों को बैंक ऑफर, एक्सचेंज डील और EMI विकल्पों के जरिए एक्सट्रा बचत का मौका मिलेगा।
Flipkart की जानकारी के अनुसार, यह सेल सभी ग्राहकों के लिए 8 अगस्त से (Flipkart Freedom Sale) शुरू होगी। वहीं, Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबर्स को 24 घंटे पहले यानी 7 अगस्त से अर्ली एक्सेस मिल सकता है। लेकिन कंपनी ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि Freedom Sale कितने दिनों तक चलेगी। ऐसे में ग्राहकों को सेल की शुरुआत से ही बेहतर डील्स पर नजर रखनी होगी।
Freedom Sale के दौरान ग्राहकों को SBI Credit Card से भुगतान करने पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है। यह ऑफर कुछ EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू हो सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसे विकल्प भी उपलब्ध रहेंगे। इन ऑफर्स की मदद से ग्राहक महंगे प्रोडक्ट्स को कम कीमत में खरीद सकेंगे।
Flipkart ने सेल से पहले कुछ प्रोडक्ट्स को टीज किया है जिन पर खास छूट मिल सकती है। इनमें Apple iPhone 17, Samsung Galaxy S25 और Motorola Edge 70 Fusion जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। हालांकि, इनकी वास्तविक डिस्काउंट कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। सेल शुरू होने से पहले इन डिवाइस पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
स्मार्टफोन के अलावा Freedom Sale में टैबलेट, लैपटॉप और टीवी पर भी शानदार ऑफर मिल सकते हैं। Samsung Galaxy Tab A11+, Samsung 55-इंच 4K Smart TV और Samsung Galaxy Book 4 जैसे प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिलने की संभावना है। इसके अलावा boAt के कुछ ईयरफोन्स को भी कम कीमत में पेश किया जा सकता है। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने वालों के लिए यह (Flipkart Freedom Sale) सेल खास साबित हो सकती है।