EPFO New Portal Launch: EPFO ने खोला डिजिटल रास्ता! नया ई-पोर्टल लॉन्च, अब Aadhaar से चुटकियों में ट्रांसफर होगा पैसा! सरकार ने दी बड़ी जानकारी

EPFO New Portal Launch: EPFO ने नया आधार- आधारित ई-पोर्टल शुरू किया है। इससे निष्क्रिय PF खातों से सक्रिय UAN में पैसा ट्रांसफर करने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। अब कर्मचारियों को पुराने PF खाते की राशि ट्रांसफर करने में कम परेशानी होगी और प्रक्रिया ज्यादा तेज व सुविधाजनक होगी।

EPFO New Portal Launch: EPFO ने खोला डिजिटल रास्ता! नया ई-पोर्टल लॉन्च, अब Aadhaar से चुटकियों में ट्रांसफर होगा पैसा! सरकार ने दी बड़ी जानकारी

(EPFO New Portal Launch/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 28, 2026 / 04:59 pm IST
Published Date: July 28, 2026 4:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Aadhaar से होगा पुराने PF खाते का वेरिफिकेशन।
  • निष्क्रिय PF खाते का पैसा Active UAN में होगा ट्रांसफर।
  • PF ट्रांसफर प्रक्रिया होगी ज्यादा आसान और तेज।

नई दिल्ली: EPFO New Portal Launch: कई बार नौकरी बदलने के बाद कर्मचारी अपने पुराने PF खाते का पैसा नए खाते में ट्रांसफर नहीं करा पाते हैं। अलग-अलग UAN बनने, रिकॉर्ड में गलतियां होने या पुराने खाते की जानकारी नहीं मिलने के कारण बड़ी रकम निष्क्रिय PF खातों में पड़ी रह जाती है। अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने इस समस्या को दूर करने के लिए आधार आधारित नई सुविधा (EPFO New Portal Launch) शुरू की है। इससे पुराने निष्क्रिय PF खातों से पैसे को सक्रिय UAN में ट्रांसफर करना आसान हो जाएगा।

Aadhaar वेरिफिकेशन से जुड़ेगा पुराना PF खाता

नई सुविधा के तहत (EPFO New Portal Launch) अगर किसी कर्मचारी का पुराना PF खाता निष्क्रिय हो गया है और उसका आधार सत्यापित है तो वह खाते को अपने मौजूदा Active UAN से जोड़ सकता है। इसके बाद पुराने खाते में जमा राशि को नए UAN में ट्रांसफर करना आसान होगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की रिटायरमेंट सेविंग्स को एक जगह लाना और एक से अधिक UAN की समस्या को कम करना है।

नए ई-पोर्टल से घर बैठे होगा काम

सरकार ने संसद में जानकारी देते हुए बताया कि EPFO ने पुराने PF खातों को सक्रिय UAN से जोड़ने और राशि ट्रांसफर करने के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है। इस पोर्टल पर कर्मचारी अपने आधार के जरिए पहचान सत्यापन पूरा कर सकेंगे। वेरिफिकेशन के बाद उन्हें पुराने PF खाते तक पहुंच मिल जाएगी और वे आसानी से बैलेंस ट्रांसफर या सेटलमेंट के लिए आवेदन कर पाएंगे।

कर्मचारियों को नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

EPFO की इस नई डिजिटल सुविधा (EPFO New Portal Launch) से PF से जुड़े काम ज्यादा आसान और तेज होने की उम्मीद है। अब कर्मचारियों को पुराने PF खाते की जानकारी जुटाने या प्रक्रिया पूरी करने के लिए बार-बार EPFO कार्यालय या पुरानी कंपनी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आधार आधारित ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए कर्मचारी घर बैठे अपने PF खाते को मैनेज कर सकेंगे और अपनी बचत को सुरक्षित तरीके से एक जगह ला सकेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।