वायदा: चांदी की कीमत 1.61 प्रतिशत टूटकर 2,47,400 रुपये प्रति किलोग्राम

वायदा: चांदी की कीमत 1.61 प्रतिशत टूटकर 2,47,400 रुपये प्रति किलोग्राम

वायदा: चांदी की कीमत 1.61 प्रतिशत टूटकर 2,47,400 रुपये प्रति किलोग्राम
Modified Date: June 16, 2026 / 12:57 pm IST
Published Date: June 16, 2026 12:57 pm IST

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) प्रतिभागियों के सौदों में कटौती करने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत मंगलवार को 4,058 रुपये की गिरावट के साथ 2,47,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जुलाई में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों की कीमत 4,058 रुपये यानी 1.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,47,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इस दौरान 1,790 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों की बिकवाली से चांदी की कीमतों पर दबाव आया।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.99 प्रतिशत टूटकर 69.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में