गडकरी ने एससीओ के बीच संपर्क, व्यापार और क्षेत्रीय सहयोग के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई
गडकरी ने एससीओ के बीच संपर्क, व्यापार और क्षेत्रीय सहयोग के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई
नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के बीच क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने, व्यापार बढ़ाने और जन-संपर्क को गहरा करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।
किर्गिस्तान में आयोजित एससीओ परिवहन मंत्रियों की 13वीं बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित करते हुए गडकरी ने मल्टीमॉडल संपर्क, टिकाऊ बुनियादी ढांचे और हरित परिवहन व्यवस्था पर जोर दिया।
गडकरी के कार्यालय ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने निर्बाध, टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन प्रणालियों को विकसित करने के लिए भारत की मजबूत प्रतिबद्धता के बारे में बताया।
उन्होंने मल्टीमॉडल संपर्क, हरित परिवहन, मजबूत बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक लागत को कम करने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
भाषा पाण्डेय रमण
रमण

Facebook


