गौतम अदाणी ने वियतनाम के राष्ट्रपति लाम से की मुलाकात

गौतम अदाणी ने वियतनाम के राष्ट्रपति लाम से की मुलाकात

गौतम अदाणी ने वियतनाम के राष्ट्रपति लाम से की मुलाकात
Modified Date: May 7, 2026 / 06:45 pm IST
Published Date: May 7, 2026 6:45 pm IST

मुंबई, सात मई (भाषा) उद्योगपति गौतम अदाणी ने बृहस्पतिवार को यहां वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से मुलाकात की। लाम भारत की यात्रा पर आए हुए हैं।

बंदरगाह, ऊर्जा, सीमेंट और सेमीकंडक्टर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाले अदाणी समूह के प्रमुख ने भारत-वियतनाम व्यापार मंच के समापन के तुरंत बाद लाम से मुलाकात की।

दक्षिण मुंबई के एक होटल में हुई यह मुलाकात लगभग 15 मिनट तक चली। उनके बीच क्या बातचीत हुई, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है।

उद्योगपति अदाणी ने पिछले साल दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश में बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा और नई प्रौद्योगिकियों में 10 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी।

भाषा अजय अजय रमण

रमण


लेखक के बारे में