त्यौहारी मांग, निर्यात बढ़ने से सरसों, मूंगफली, सोयाबीन में सुधार

त्यौहारी मांग, निर्यात बढ़ने से सरसों, मूंगफली, सोयाबीन में सुधार

त्यौहारी मांग, निर्यात बढ़ने से सरसों, मूंगफली, सोयाबीन में सुधार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: October 23, 2020 2:42 pm IST

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर (भाषा) त्यौहारी मांग के साथ साथ मूंगफली दाना और मूंगफली तेल की निर्यात मांग बढ़ने से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को अधिकांश तेल तिलहनों में सुधार का रुख रहा। स्थानीय मांग से बिनौला मिल डिलीवरी (हरियाणा) तेल में भी सुधार आया जबकि मांग कमजोर रहने से सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतें पूर्वस्तर पर ही बंद हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मूंगफली दाना के साथ साथ मूंगफली तेलों की निर्यात मांग बढ़ने के कारण मूंगफली तेल तिलहन के भाव में पर्याप्त लाभ दर्ज हुआ। मूंगफली दाना में जहां 100 रुपये प्रति क्विन्टल का सुधार आया वहीं मूंगफली गुजरात में 450 रुपये क्विन्टल और मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड में 50 रुपये प्रति टिन का सुधार दर्ज किया गया।

सूत्रों ने कहा कि हरियाणा में सरसों की बिक्री के लिए हाफेड को पहले के 5,250 रुपये की जगह 5,450 रुपये की बोली प्राप्त हुई है जबकि उ.प्र. के आगरा की सलोनी मंडी में बिक्री के लिए बोली को 6,400 रुपये से बढ़ाकर 6,500 रुपये क्विंटल कर दिया गया। त्यौहारी मांग के अलावा भाव तेज होने से सरसों तेल तिलहन कीमतों में सुधार रहा। सरसों दाना में जहां 75 रुपये क्विन्टल का सुधार आया वहीं सरसों दादरी में 100 रुपये क्विन्टल तथा सरसों पक्की और कच्ची घानी में 15-15 रुपये प्रति टिन की वृद्धि दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि सोयाबीन डीगम हल्के तेलों में सबसे सस्ता होने के साथ साथ ‘ब्लेंडिंग’

के लिए भी इसकी मांग बढ़ने से इसमें 20 रुपये का सुधार आया वहीं सोयाबीन दिल्ली और इंदौर की कीमत में 50-50 रुपये का सुधार आया।

सूत्रों ने कहा कि सरकारी एजेंसियां मई- जून में खरीदे गये सूरजमुखी बीज को हरियाणा में 4,200-4,300 रुपये क्विन्टल के भाव बेच रही हैं जबकि इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 5,250 रुपये क्विन्टल है। यह कदम घरेलू तेल तिलहन उद्योग के लिये हतोत्साहित करने वाला है।

तेल तिलहन बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन – 5,850 – 5,900 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना – 5,375- 5,425 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,600 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,020 – 2,080 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 11,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,800 – 1,950 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,920 – 2,030 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 – 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,350 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,150 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 9,220 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,000 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,220 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 9,350 रुपये।

पामोलीन कांडला- 8,580 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 4,300 – 4,325 लूज में 4,170 — 4,200 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) – 3,500 रुपये

भाषा राजेश राजेश महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में