गोदरेज एग्रोवेट तेलंगाना में 300 करोड़ रुपये का ‘ऑयल पाम’ परिसर बनाएगी

गोदरेज एग्रोवेट तेलंगाना में 300 करोड़ रुपये का 'ऑयल पाम' परिसर बनाएगी

गोदरेज एग्रोवेट तेलंगाना में 300 करोड़ रुपये का ‘ऑयल पाम’ परिसर बनाएगी
Modified Date: July 8, 2026 / 08:27 pm IST
Published Date: July 8, 2026 8:27 pm IST

हैदराबाद, आठ जुलाई (भाषा) राज्य सरकार ने बुधवार को बताया कि गोदरेज एग्रोवेट तेलंगाना में 300 करोड़ रुपये के निवेश से एक इंटिग्रेटेड ऑयल पाम परिसर बना रही है, जिससे 700 से ज्यादा लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के अध्यक्ष (निगमित मामले) राकेश स्वामी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और गोदरेज एग्रोवेट के तहत ‘ऑयल पाम’ की खेती के विस्तार पर एक रिपोर्ट सौंपी।

सरकार की एक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य सरकार ने खम्मम जिले में ऑयल पाम प्रसंस्करण इकाई, नर्सरी, शोध एवं विकास केन्द्र और बीज बागान बनाने के लिए गोदरेज एग्रोवेट को 113.5 एकड़ जमीन आवंटित की है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी ने बीज बागान (सीड गार्डन) और प्रसंस्करण मिल के लिए सड़क के विस्तार हेतु अतिरिक्त 35 से 40 एकड़ जमीन आवंटित करने की मांग की।

विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने तेलंगाना इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन को सड़क विस्तार का काम हाथ में लेने के लिए कहा।

भाषा राजेश राजेश योगेश

योगेश


लेखक के बारे में