सोना 264 रुपये लुढ़का, चांदी में मामूली बढ़त

Ads

सोना 264 रुपये लुढ़का, चांदी में मामूली बढ़त

  •  
  • Publish Date - September 8, 2021 / 08:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना 264 रुपये घटकर 46,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,404 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

दूसरी ओर, चांदी की कीमत 22 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 63,486 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। चांद पिछले कारोबारी सत्र में 63,464 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली तेजी के साथ 1,798 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 24.37 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘सोने की कीमत में कुछ सुधार होने से पहले की हानि कम हो गयी। डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमत अभी भी 1,800 डॉलर प्रति औंस से नीचे चल रही है।’’

भाषा राजेश

राजेश महाबीर

महाबीर