नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) कमजोर वैश्विक रुख और डॉलर के मजूत होने के कारण वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 3,616 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,409 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 3,616 रुपये यानी 2.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,49,409 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 7,387 लॉट का कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने कहा कि कीमती धातुओं की कीमतों पर भारी दबाव पड़ा, क्योंकि मज़बूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल ने इन सुरक्षित-ठिकानों वाली संपत्तियों का आकर्षण कम कर दिया।
अंतरराष्ट्रीय बाज़ार, न्यूयॉर्क के कॉमेक्स में अप्रैल अनुबंध वाले सोने के वायदा भाव 120.84 डॉलर या 2.47 प्रतिशत टूटकर 4,775.36 डॉलर प्रति औंस रह गए।
भाषा राजेश राजेश
राजेश