कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: May 25, 2021 10:58 am IST

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 61 रुपये की गिरावट के साथ 48,492 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 61 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,492 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 5,469 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,883.10 डॉलर प्रति औंस रह गई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में