कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - June 7, 2021 / 09:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 167 रुपये की गिरावट के साथ 48,827 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 167 रुपये यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,827 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 11,798 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में हानि दर्ज हुई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,886.30 डॉलर प्रति औंस रह गई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश