कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - June 14, 2021 / 10:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 476 रुपये की गिरावट के साथ 48,427 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 476 रुपये यानी 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,427 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 11,087 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 1.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,859.20 डॉलर प्रति औंस रह गई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश