कच्चे तेल की कीमतें कम होने से मिले समर्थन के कारण सोने के वायदा भाव में मामूली बढ़त
कच्चे तेल की कीमतें कम होने से मिले समर्थन के कारण सोने के वायदा भाव में मामूली बढ़त
नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) सीमित दायरे में हुए कारोबार में मंगलवार को सोने के वायदा भाव बढ़कर लगभग 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से सर्राफा बाजार को राहत मिली, हालांकि महंगाई और ऊंची ब्याज दरों को लेकर चिंता ने बढ़त को सीमित रखा।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 131 रुपये की तेजी के साथ 1,54,915 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 8,693 लॉट का कारोबार हुआ।
लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि लगातार महंगाई के कारण ब्याज दरें बढ़ने की आशंकाओं के बावजूद, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से सोने की कीमतों में मामूली बढ़त हुई है; हालांकि, इन आशंकाओं ने मांग को कुछ कम भी किया है।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतें लगभग 2 प्रतिशत गिर गईं और 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गईं।
विदेशी बाज़ारों में, न्यूयॉर्क में अगस्त डिलीवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा में कारोबार मामूली गिरावट के साथ 4,350.47 डॉलर प्रति औंस पर हुई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


