सोना वायदा 56 रुपये मजबूत

सोना वायदा 56 रुपये मजबूत

सोना वायदा 56 रुपये मजबूत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: October 13, 2022 2:57 pm IST

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों की ताजा सौदे की लिवाली से बृहस्पतिवार को सोने का वायदा भाव 56 रुपये चढ़कर 50,961 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का दिसंबर आपूर्ति का अनुबंध 56 रुपये या 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,961 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसमें 16,002 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,674.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

भाषा रिया अजय

अजय


लेखक के बारे में