मजबूत वैश्विक रुख के बीच सोने में मामूली बढ़त

Ads

मजबूत वैश्विक रुख के बीच सोने में मामूली बढ़त

  •  
  • Publish Date - August 23, 2021 / 07:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) मजबूत वैश्विक रुख और कमजोर डालर से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सात रुपये की मामूली बढ़त के साथ 46,223 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,216 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

इसी तरह चांदी भी 377 रुपये की तेजी के साथ 60,864 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 60,487 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को आरंभिक कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की तेजी के साथ 74.26 रुपये प्रति डालर हो गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,785 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। वहीं चांदी मामूली तेजी के साथ 23.26 डॉलर प्रति औंस हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में सोमवार को सोने की कीमत 1,785 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी जिसकी वजह से सोने में लाभ दर्ज हुआ।’’

भाषा राजेश राजेश महाबीर

महाबीर