Gold Price 15 June 2026: सप्ताह के पहले दिन सोना हुआ सस्ता, एक तोला का भाव अब सीधे 1.11 के करीब पहुंचा, आज का ताजा भाव जानकर टूट पड़े ग्राहक

Gold Price 15 June 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 4,304 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई है। वहीं अमेरिका और ईरान के बीच शुरुआती समझौते की खबरों से तेल के दाम नरम पड़ गए हैं। इससे महंगाई और ब्याज दरों को लेकर निवेशकं की चिंता कुछ हद तक कम हुई है।

Gold Price 15 June 2026: सप्ताह के पहले दिन सोना हुआ सस्ता, एक तोला का भाव अब सीधे 1.11 के करीब पहुंचा, आज का ताजा भाव जानकर टूट पड़े ग्राहक

(Gold Price 15 June 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: June 15, 2026 / 09:31 am IST
Published Date: June 15, 2026 9:31 am IST
HIGHLIGHTS
  • 15 जून को सोने के दाम में भारत में हल्की गिरावट दर्ज
  • 18K, 22K और 24K सोना करीब 10 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ
  • दिल्ली में 24K सोना 1,49,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर

नई दिल्ली: Gold Price 15 June 2026 in India: आज 15 जून की सुबह भारत में सोने की कीमत में हल्की गिरावट देखने को मिली है। देश के कई बड़े शहरों में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतों में मामूली कमी दर्ज की गई है। जहां प्रति 10 ग्राम सोने के भाव में लगभग 10-10 रुपये तक की गिरावट आई है। हालांकि यह गिरावट बहुत ज्यादा नही है, लेकिन बाजार में इसका असर दिखाई दे रहा है।

आज दिल्ली में सोने के दाम (गुडरिटर्न के अनुसार)

वजन (ग्राम) 24K सोना (₹) 22K सोना (₹) 18K सोना (₹)
1 ग्राम ₹14,922 (-1) ₹13,679 (-1) ₹11,195 (-1)
8 ग्राम ₹1,19,376 (-8) ₹1,09,432 (-8) ₹89,560 (-8)
10 ग्राम ₹1,49,220 (-10) ₹1,36,790 (-10) ₹1,11,950 (-10)
100 ग्राम ₹14,92,200 (-100) ₹13,67,900 (-100) ₹11,19,500 (-100)

दिल्ली समेत कई शहरों में सोने का भाव (Gold Prices in Several Cities)

राजधानी दिल्ली में 18 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,11,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 कैरेट सोना 1,36,790 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,49,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता और रायपुर जैसे शहरों में भी लगभग समान भाव देखने को मिले हैं। जहां 18 कैरेट गोल्ड के रेट 1,11,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,36,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि चेन्नई में कीमतें थोड़ी ज्यादा बनी हुई हैं। यहां 18 कैरेट सोने का भाव 1,16,090 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

आज विभिन्न शहरों में सोने के ताजा भाव (10 ग्राम)

शहर 18 कैरेट सोना (₹) 22 कैरेट सोना (₹) 24 कैरेट सोना (₹)
दिल्ली ₹ 1,11,950 ₹ 1,36,790 ₹ 1,49,220
मुंबई ₹ 1,11,800 ₹ 1,36,640 ₹ 1,49,070
अहमदाबाद ₹ 1,11,850 ₹ 1,36,690 ₹ 1,49,120
चेन्नई ₹ 1,16,090 ₹ 1,38,590 ₹ 1,51,190
कोलकाता ₹ 1,11,800 ₹ 1,36,640 ₹ 1,49,070
हैदराबाद ₹ 1,11,800 ₹ 1,36,640 ₹ 1,49,070
रायपुर ₹ 1,11,800 ₹ 1,36,640 ₹ 1,49,070
भोपाल ₹ 1,11,850 ₹ 1,36,690 ₹ 1,49,120
लखनऊ ₹ 1,11,950 ₹ 1,36,790 ₹ 1,49,220
चंडीगढ़ ₹ 1,11,950 ₹ 1,36,790 ₹ 1,49,220

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूत (Gold Strengthens in International Market)

घरेलू बाजार में गिरावट के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत बढ़ी है। हाजिर सोना लगभग 2 प्रतिशत चढ़कर 4,304.11 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है। यह बढ़ोतरी वैश्विक निवेशकों की बदलती धारणा को दिखाती है। जहां सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग फिर से बढ़ी है।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (₹) परिवर्तन 22 कैरेट (₹) परिवर्तन
15 जून 2026 ₹ 14,922 -1 ₹ 13,679 -1
14 जून 2026 ₹ 14,923 0 ₹ 13,680 0
13 जून 2026 ₹ 14,923 341 ₹ 13,680 45
12 जून 2026 ₹ 14,582 3 ₹ 13,635 270
11 जून 2026 ₹ 14,579 -213 ₹ 13,365 -195
10 जून 2026 ₹ 14,792 -539 ₹ 13,560 -495
09 जून 2026 ₹ 15,331 147 ₹ 14,055 135
08 जून 2026 ₹ 15,184 -104 ₹ 13,920 -95
07 जून 2026 ₹ 15,288 0 ₹ 14,015 0
06 जून 2026 ₹ 15,288 -300 ₹ 14,015 -275

अमेरिका-ईरान समझौते का असर (Impact of US-Iran Agreement)

अमेरिका और ईरान के बीच शुरुआती समझौते की खबरों ने वैश्विक बाजार को प्रभावित किया है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है और ब्रेंट क्रूड 3.6 प्रतिशत टूटकर 83.68 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। इस समझौते के चलते महंगाई और ऊंची ब्याज दरों को लेकर चिंताएं कुछ कम हुई हैं।

चांदी के भाव में गिरावट (Drop in Silver Prices)

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी घरेलू बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 3 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 70.07 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। विशेषज्ञों के अनुसार सोने और चांदी की कीमतें घरेलू और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों से प्रभावित होती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।