MP Weather Alert: संभल जाइए! आधे मध्य प्रदेश पर मौसम का डबल अटैक, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 4 दिन तक राहत नहीं

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि आगर मालवा, राजगढ़ और सीहोर के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

MP Weather Alert: संभल जाइए! आधे मध्य प्रदेश पर मौसम का डबल अटैक, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 4 दिन तक राहत नहीं
Modified Date: June 15, 2026 / 09:24 am IST
Published Date: June 15, 2026 8:58 am IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट।
  • 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं।
  • आगर मालवा, राजगढ़ और सीहोर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी।

भोपाल : MP Weather Alert मध्य प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन और बालाघाट सहित आधे एमपी के लिए अलर्ट जारी किया है। आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

4 दिनों तक मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों तक मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान राज्य में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है। Gwalior Weather  विभाग ने आगर मालवा, राजगढ़ और सीहोर जिले के लिए आंधी-तूफान का ओरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।

इन ज़िलों को मिली अलर्ट रहने की चेतवानी

अगले 4 दिनों तक मौसम की इस स्थिति को देखते हुए आधे मध्य प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। आगर मालवा, राजगढ़ और सीहोर के निवासियों को विशेष रूप से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.