Stock Market Today: US-ईरान डील से निवेशकों की चांदी! गिफ्ट निफ्टी उछला, आज किन शेयरों में लग सकती है अपर सर्किट वाली रफ्तार?

Stock Market Today: अमेरिका-ईरान समझौते के बाद वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बना है। गिफ्ट निफ्टी में उछाल के संकेत मिल रहे हैं कि भारतीय शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुल सकता है। तेल की कीमतों में नरमी की उम्मीद से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और कुछ चुनिंदा शेयर फोकस में रह सकते हैं।

Stock Market Today: US-ईरान डील से निवेशकों की चांदी! गिफ्ट निफ्टी उछला, आज किन शेयरों में लग सकती है अपर सर्किट वाली रफ्तार?

(Stock Market Today/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: June 15, 2026 / 08:48 am IST
Published Date: June 15, 2026 8:47 am IST
HIGHLIGHTS
  • अमेरिका-ईरान शांति समझौते की खबर से गिफ्ट निफ्टी में 350 से अधिक अंकों की तेजी।
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने की संभावना से तेल कीमतों में राहत मिलने के संकेत।
  • जियो प्लेटफॉर्म्स को WIPO की वैश्विक पेटेंट रैंकिंग में टॉप-20 में जगह।

नई दिल्ली: Stock Market Today in India: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव माहौल बन गया है। सोमवार सुबह गिफ्टी निफ्टी 1.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,982 के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया। इससे संकेत मिल रहे हैं कि घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हो सकती है।

तेल बाजार को मिल सकती है राहत

अमेरिका और ईरान के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त करने, ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों में राहत देने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने के लिए सहमति बन गई है। इस समझौते पर 19 जून को हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक है। इसके खुलने से वैश्विक स्तर पर तेल आपूर्ति बेहतर हो सकती है। जिससे कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने की संभावना है।

रिलायंस, एनएलसी इंडिया और डॉ रेड्डीज पर फोकस

आज के कारोबार में कुछ चुनिंदा शेयरों पर निवेशकों की विशेष नजर रहेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स को विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) की पेटेंट कोऑपरेशन ट्रीटी रैंकिंग में दुनिया की शीर्ष 20 कंपनियों में जगह मिली है। वहीं एनएलसी इंडिया को तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक के लिए पसंदीदा बोलीदाता घोषित किया गया है। दूसरी ओर डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज ने अमेरिका में कैंसर उपचार से जुड़ी एक जेनेरिक दवा लॉन्च करने की घोषणा की है।

इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा कंपनियों में गतिविधि

अशोका बिल्डकॉन को रायपुर में जेम्स एंड ज्वैलरी पार्क विकसित करने के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला है। यह परियोजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत विकसित की जाएगी। वहीं जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने मारुति क्लीन कोल एंड पावर के अधिग्रहण के लिए समझौता किया है और अपने 150 मेगावाट के हाइड्रो प्रोजेक्ट का संचालन भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा पावर ग्रिड कॉरपोरेशन को काकीनाडा क्षेत्र में ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया परियोजनाओं के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम विकसित करने की जिम्मेदारी मिली है।

फार्मा, बैंकिंग और डिविडेंड से जुड़ी खबर

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर 19.25 रुपये के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की है। अरबिंदो फार्मा की सहायक इकाई के निरीक्षण के दौरान अमेरिकी नियामक संस्था ने 11 टिप्पणियां सामने आईं। वहीं आईपीसीए लैबोरेट्रीज ने कैंसर और सूजन संबंधी दवाओं के विकास के लिए एक वैश्विक लाइसेंसिंग समझौता किया है। बैंकिंग क्षेत्र में आरबीएल बैंक ने भाविन लखपतवाला को नया मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया है। जबकि दीपक रुइया अब डिप्टी CFO की भूमिका में कार्य करेंगे।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।