Gold Price Today 26 June: 5 हजार रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के दामों में भी आई भारी गिरावट, जानें क्या है आज का ताजा भाव
Gold Price Today 26 June: 5 हजार रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के दामों में भी आई भारी गिरावट, जानें क्या है आज का ताजा भाव
Gold Price Today 26 June | Photo Credit: AI
- हाजिर सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे
- कुछ चीनी बैंकों ने खुदरा स्वर्ण व्यापार सेवाएं कम कीं
- ब्याज दरों और डॉलर की मजबूती से कीमती धातुओं पर दबाव
नयी दिल्ली: Gold Price Today 26 June राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने और चांदी की कीमतों (Gold and Silver Price) में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट और डॉलर में मजबूती के कारण निवेशकों की इन धातुओं में दिलचस्पी कम हुई, जिससे यह गिरावट का दौर जारी रहा।
Gold Price Today 26 June अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,800 रुपये घटकर 1,45,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के तीन महीने के निचले स्तर पर आ गई। पिछले सत्र में यह 1,48,100 रुपये थी। चांदी में भी कमजोरी आई और इसकी कीमत 5,000 रुपये घटकर 2,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो छह महीने का निचला स्तर है। पिछले सत्र में चांदी 2,31,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
चांदी की कीमतें 24 दिसंबर, 2025 को भी इसी स्तर के आसपास थीं, जब इसका कारोबार 2,27,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर हुआ था। विश्लेषकों का कहना है कि कीमती धातुओं की कीमतें बड़ी गिरावट में फंसी हुई हैं क्योंकि निवेशक कीमती धातुओं के बजाय डॉलर को प्राथमिकता दे रहे हैं।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को घरेलू बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट आई क्योंकि मजबूत डॉलर और लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरें बने रहने की संभावना से कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा।’’ यह कमजोरी विदेशी बाजारों में भी दिखी, जहां हाजिर सोना नवंबर, 2025 के बाद पहली बार 4,000 डॉलर प्रति औंस के अहम स्तर से नीचे आ गया।
सोने की कीमत 21.15 डॉलर या 0.53 प्रतिशत गिरकर 3,978.06 डॉलर प्रति औंस रह गई। पिछले साल छह नवंबर को भी कीमतें इसी स्तर के आसपास थीं, जब यह 3,977.15 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थीं। मिराए एसेट शेयरखान में जिंस विभाग के प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा, ‘‘विदेशी बाज़ार में हाजिर सोना 3,980 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
कीमती धातुओं में कई साल से जारी तेज़ी में अचानक बड़ी गिरावट आई है, जिससे कुछ चीनी बैंकों को खुदरा स्वर्ण व्यापार से जुड़ी अपनी सेवाओं को कम करना पड़ा है।’’ विदेशी बाज़ार में हाजिर चांदी भी 0.56 प्रतिशत गिरकर 57.10 डॉलर प्रति औंस के छह महीने के निचले स्तर पर आ गई। निवेशक अमेरिका के नए आर्थिक आंकड़ों का भी इंतज़ार कर रहे हैं, जिनसे ब्याज दरों और मुद्रा बाजार को लेकर उम्मीदें तय हो सकती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: यूपी में BJP की नई लिस्ट.. ’27’ का ब्लू प्रिंट! संगठन में जातीय संतुलन का तड़का, क्या नई टीम में छिपा है कोई चुनावी गणित?
- Uttarakhand Nihang Latest Video: निहंगों का उत्तराखंड–हिमाचल पर बवाल.. बलपूर्वक हटाया पुलिस का बेरिकेडिंग, टकरावपूर्ण बन रही स्थिति, देखें Video
- Passport Fees Hiked Notification: अब पासपोर्ट बनवाने में छूट जायेंगे आपके पसीने!.. सरकार ने 60% से ज्यादा बढ़ाई फीस, आप भी देखें विदेश मंत्रालय का ये नोटिफिकेशन..

Facebook


