(Gold Price Today 7 July/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Gold Price Today 7 July देश में दिन बदिन महंगाई बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन खाने पीने की चीजों से लेकर गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर आभूषणों के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लेकिन अगर आप इस समय सोने चांदी खरीदने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, मंगलवार को सोना 1,417 रुपये घटकर 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
Gold Price Today 7 July मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का भाव 1,417 रुपये यानी 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 848 लॉट का कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में इस गिरावट के लिए हाजिर मांग में कमजोरी को जिम्मेदार ठहराया। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 1.04 प्रतिशत टूटकर 4,122.10 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रह गया।