शह मात The Big Debate: ‘नकटी’ पर नरेटिव वॉर.. किसकी बात में ज्यादा धार? सरकार नेविपक्ष पर लगाए आरोप, आखिर कौन बोल रहा नकटी पर पूरा सच?

CG Nakti Village Politics News: नकटी गांव में अतिक्रमण स्वरूप 80 मकानों को हटाने की कार्रवाई पर बीजेपी ने लगातार तीसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की

शह मात The Big Debate: ‘नकटी’ पर नरेटिव वॉर.. किसकी बात में ज्यादा धार? सरकार नेविपक्ष पर लगाए आरोप, आखिर कौन बोल रहा नकटी पर पूरा सच?

CG Nakti Village Politics News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: July 6, 2026 / 11:57 pm IST
Published Date: July 6, 2026 11:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नकटी गांव में अतिक्रमण स्वरूप 80 मकानों को हटाने की कार्रवाई पर बीजेपी ने लगातार तीसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
  • मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि, नकटी गांव में विधायक कॉलोनी बसाने की प्रक्रिया कांग्रेस सरकार के वक्त शुरू की गई।
  • मंत्री केदार कश्यप ने दावा किया कि नकटी गांव में फिलहाल किसी को भी 1 इंच जमीन तक आबंटित नहीं है।

CG Nakti Village Politics News: रायपुर: सोमवार को नवा रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण स्वरूप 80 मकानों को हटाने की कार्रवाई पर, बीजेपी ने लगातार तीसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सोमवार को रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर बताया कि, नकटी गांव में विधायक कॉलोनी बसाने की प्रक्रिया कांग्रेस सरकार के वक्त शुरू की गई। इस बावत 2020 में एक सरकारी पत्र लिखकर, कलेक्टर से अतिक्रमण मुक्त जमीन भी मांगी गई लेकिन अतिक्रमण हटाया नहीं गया। अब जब बीजेपी सरकार ने उसी प्रोजेक्ट पर आगे बढ़कर एक्शन लिया तो कांग्रेस सियासी विरोध कर रही है। मंत्री केदार कश्यप ने दावा किया कि नकटी गांव में फिलहाल किसी को भी 1 इंच जमीन तक आबंटित नहीं है।

एक तरफ सरकार डैमेज कंट्रोल में जुटी है तो दूसरी तरफ नकटी मामले में BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने फिर दोहराया कि, नकटी मामले में, कुछ उत्साही अधिकारियों के एक्शन की वजह से राज्य सरकार की छवि खराब हुई है। (CG Nakti Village Politics News) जबकि, पूर्व CM भूपेश बघेल ने भी BJP सरकार को झूठा बताया, कहा कि विधानसभा में बताया गया था कि, 2024 में कलेक्टर रायपुर को विधायक आवास के लिए नकटी गांव की जमीन खाली कराने का पत्र जारी हुआ था। अब विरोध देख बीजेपी इससे मुकर रही है।

CG Nakti Village Politics News: एक तरफ मुद्दे पर सांसद बृजमोहन के बयान हैं, नकटी गांव के ग्रामीणों का विरोध है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस, सरकार को विरोधाभासी बयानों पर घेर रही है। कांग्रेस, अक्टूबर 2024 में तत्कालीन सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर को लिखे गए पत्र का हवाल देकर बीजेपी सरकार को झूठा बता रही है। सवाल ये कि कौन झूठ बोल रहा है, कौन सियासी रोटियां सेंक रहा है? सवाल ये भी क्या मुद्दे पर अलग-अलग बयानों और खुद अपने सांसद के आरोपों से घिर चुकी है?

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.