कमज़ोर वैश्विक रुख के बीच सोना 400 रुपये सस्ता हुआ, चांदी में 5,000 रुपये की गिरावट
कमज़ोर वैश्विक रुख के बीच सोना 400 रुपये सस्ता हुआ, चांदी में 5,000 रुपये की गिरावट
नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 400 रुपये घटकर 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
स्थानीय बाज़ार के जानकारों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बृहस्पतिवार के 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 400 रुपये घटकर 1,59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई।
लगातार तीसरे सत्र में गिरावट जारी रखते हुए, चांदी की कीमत 5,000 रुपये घटकर 2,60,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। पिछले सत्र में चांदी 2,65,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में, हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,470.79 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी एक प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 72.89 डॉलर प्रति औंस रह गई।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


