CM Dr. Mohan Yadav News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान की शुरुआत, प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन

CM Dr. Mohan Yadav News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान की शुरुआत की।

CM Dr. Mohan Yadav News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान की शुरुआत, प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन

CM Dr. Mohan Yadav News/Image Credit: MP DPR

Modified Date: June 5, 2026 / 06:01 pm IST
Published Date: June 5, 2026 5:59 pm IST

CM Dr. Mohan Yadav News: भोपाल: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण तथा जल संरक्षण से जुड़े नवाचारों और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

5 जून से 21 जून तक चलेगा पौधारोपण अभियान

मुख्यमंत्री ने प्रदेश और देशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 5 जून से 21 जून तक प्रदेश में विशेष पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। (CM Dr. Mohan Yadav News) उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है और यह अभियान उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पर्यावरण और जल संरक्षण पर विशेष जोर

CM Dr. Mohan Yadav News: कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सर्कुलर इकोनॉमी से जुड़े पांच कोर्स मॉड्यूल और जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 16 जिलों की 500 बावड़ियों के दस्तावेजीकरण का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पर्यावरण और जल संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण पहलें की जा रही हैं। (CM Dr. Mohan Yadav News) मुख्यमंत्री ने ‘प्रोजेक्ट चीता’ की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में भी राज्य ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले औद्योगिक इकाइयों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और व्यक्तियों को वार्षिक पर्यावरण पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी से ही हरित और स्वच्छ भविष्य का निर्माण संभव है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.