CM Yogi Adityanath Ka Birthday: जन्मदिन पर सीएम योगी ने लगाया पौधा, लोगों से की ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में जुड़ने की अपील
CM Yogi Adityanath Ka Birthday: CM योगी ने जन्मदिन और विश्व पर्यावरण दिवस पर सरकारी आवास पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया।
CM Yogi Adityanath Ka Birthday /Photo Credit: IBC24
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 54वें जन्मदिन पर किया पौधारोपण
- 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ने की प्रदेशवासियों से अपील
- यूपी में 9 वर्षों में 242 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाने का दावा
लखनऊ। CM Yogi Adityanath Ka Birthday: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपना 54वां जन्मदिन और विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हुए लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
पर्यावरण संरक्षण के लिए कई कदम उठाए गए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath Ka Birthday) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से प्रेरणा लेकर पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में वन क्षेत्र बढ़ा है और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया है तथा जल संरक्षण के लिए भी कई योजनाएं लागू की गई हैं।
9 साल में लगाए गए 242 करोड़ पौधे
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पर्यावरण परिवर्तन की समस्या पूरी दुनिया के सामने एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। उन्होंने इसे मानव निर्मित संकट बताते हुए कहा कि इसका समाधान भी लोगों की भागीदारी से ही संभव है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में 242 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है।
वन महोत्सव में 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री (CM Yogi Adityanath Ka Birthday) ने प्रदेश के लोगों, विशेषकर छात्रों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव के दौरान हर नागरिक अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाए। इस अभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग ने 50 करोड़ से अधिक पौधे तैयार किए हैं और इस वर्ष 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ का उत्तर प्रदेश के विकास और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में योगदान सराहनीय है तथा उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
ये भी पढ़ें
- Rewa Minor Girl Rape Case: रिश्ते शर्मसार, बड़े पापा ने 6 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, रुला देगी ये दरिंदगी की कहानी
- Raisen Road Accident: भीषण सड़क हादसे में 5 यात्रियों की मौत, एक का सिर दो हिस्सों में बंटा… मंजर देख कांप उठे लोग
- Rajya Sabha Elections News: राज्यसभा चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खरगे ने दाखिल किया नामांकन, राहुल गांधी समेत ये दिग्गज नेता रहे मौजूद
- Chhattisgarh New Bus Fare: छत्तीसगढ़ में बस मालिकों ने बढ़ाया किराया, परिवहन विभाग के आदेश से पहले खुद से कर दी 30 प्रतिशत की वृद्धि, अब जगदलपुर से रायपुर का वसूल रहे 1000 रुपए
- Jaggery Health Benefits: रोजाना गुड़ खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे, सेहत रहेगी दुरुस्त, जानिए क्या है इसके स्वास्थ्य लाभ

Facebook


