वायदा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट

Ads

वायदा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट

  •  
  • Publish Date - August 21, 2025 / 02:32 PM IST,
    Updated On - August 21, 2025 / 02:32 PM IST

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में सोने का भाव बृहस्पतिवार को 254 रुपये की गिरावट के साथ 99,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का भाव 254 रुपये या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 13,868 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेतों को बताया।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,338.53 डॉलर प्रति औंस रहा।

भाषा निहारिका निहारिका

निहारिका