इंदौर में सोना के भाव में वृद्धि, चांदी सस्ती

इंदौर में सोना के भाव में वृद्धि, चांदी सस्ती

इंदौर में सोना के भाव में वृद्धि, चांदी सस्ती
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: March 17, 2021 12:10 pm IST

इंदौर, 17 मार्च (भाषा) स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना के भाव में 95 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई। आज चांदी 75 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती बिकी।

हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 46550, नीचे में 46400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 67725 एवं नीचे में 67575 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। मूल्यवान धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे।

सोना 46525 रुपये प्रति 10 ग्राम।

चांदी 67700 रुपये प्रति किलोग्राम।

चांदी सिक्का 750 रुपये प्रति नग।

भाषा सं मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में