आर्डी इंडस्ट्रीज के आईपीओ को दूसरे दिन तक 14 गुना से ज्यादा अभिदान

आर्डी इंडस्ट्रीज के आईपीओ को दूसरे दिन तक 14 गुना से ज्यादा अभिदान

आर्डी इंडस्ट्रीज के आईपीओ को दूसरे दिन तक 14 गुना से ज्यादा अभिदान
Modified Date: August 6, 2026 / 09:35 pm IST
Published Date: August 6, 2026 9:35 pm IST

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) आर्डी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के दूसरे दिन 14.16 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, इस आईपीओ में 5,84,22,516 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 82,72,71,587 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 30.55 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा निवेशकों के हिस्से को 14.32 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 1.30 गुना अभिदान मिला।

आर्डी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 128 करोड़ रुपये जुटाए।

कंपनी का आईपीओ शुक्रवार को बंद होगा। इस निर्गम के लिए मूल्य दायरा 50-53 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है, जिससे कंपनी का मूल्यांकन 1,671 करोड़ रुपये बैठता है।

इस आईपीओ में 320 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और प्रवर्तकों द्वारा 1.99 करोड़ शेयरों तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर, कुल निर्गम आकार लगभग 426 करोड़ रुपये है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में