Gold Rate 10 March 2026: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमत में फिर गिरावट! 1.21 लाख के करीब आते ही टूट पड़े ग्राहक, जानिए क्या है आज का ताजा भाव?
Gold Rate 10 March 2026: सोना और चांदी आम तौर पर युद्ध और जियोपॉलिटिकल संकट में सुरक्षित निवेश माने जाते हैं। मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने के बाद भी कीमतों में उछाल की उम्मीद थी, लेकिन इसके विपरीत आज इनकी कीमतें गिर रही हैं। खरीदारों को यह अचानक गिरावट चौंकाने वाली लग रही है।
(Gold Rate 10 March 2026/ Image Credit: IBC24 News)
- सोना और चांदी आमतौर पर युद्ध के समय सुरक्षित निवेश माने जाते हैं।
- दिल्ली में 24 कैरेट सोना 10 ग्राम ₹10 घटकर ₹1,61,820 पर आया।
- 22 कैरेट सोना भी ₹10 गिरकर ₹1,48,340 पर ट्रेड कर रहा है।
नई दिल्ली: Gold Rate 10 March 2026 in India आमतौर पर युद्ध और जियोपॉलिटिकल तनाव के समय सोना और चांदी निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प माने जाते हैं। लेकिन इस बार ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष के बावजूद सोने और चांदी की कीमतें लगातार गिर रही हैं। बाजार में अचानक गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है।
गोल्ड में लगातार गिरावट (Decline in Gold Prices)
पिछले चार दिनों तक स्थिर रहने के बाद दिल्ली में सोने के भाव लगातार दूसरे दिन नीचे आए। राजधानी में 24 कैरेट सोने का 10 ग्राम भाव 10 रुपये घटकर 1,61,820 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव भी 10 रुपये घटकर 1,48,340 रुपये पर बंद हुआ। दो दिनों में कुल मिलाकर 24 कैरेट सोना 1,970 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,810 रुपये सस्ता हुआ है।
आज दिल्ली में 18 कैरेट सोने का भाव रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)
| मात्रा (ग्राम) | आज का भाव (₹) | कल का भाव (₹) | बदलाव |
| 1 ग्राम | ₹12,140 | ₹12,141 | – ₹1 |
| 8 ग्राम | ₹97,120 | ₹97,128 | – ₹8 |
| 10 ग्राम | ₹1,21,400 | ₹1,21,410 | – ₹10 |
| 100 ग्राम | ₹12,14,000 | ₹12,14,100 | – ₹100 |
शहरवार सोने के भाव (City-wise Gold Rates Today)
देश के 10 बड़े शहरों में सोने के दाम अलग-अलग हैं। दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,63,080 रुपये में उपलब्ध है। 22 कैरेट सोने का भाव दिल्ली में 1,48,340 रुपये और चेन्नई में 1,49,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोना चेन्नई में सबसे महंगा 1,29,990 रुपये है, जबकि अन्य शहरों में यह करीब 1,21,250 रुपये – 1,21,400 रुपये में बिक रहा है।
प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने के दाम (रुपये में)
| शहर | 24 कैरेट 10 ग्राम (₹) | 22 कैरेट 10 ग्राम (₹) | 18 कैरेट 10 ग्राम (₹) |
| दिल्ली | ₹1,61,820 | ₹1,48,340 | ₹1,21,400 |
| मुंबई | ₹1,61,670 | ₹1,48,190 | ₹1,21,250 |
| कोलकाता | ₹1,63,620 | ₹1,48,190 | ₹1,21,250 |
| चेन्नई | ₹1,63,080 | ₹1,49,490 | ₹1,29,990 |
| बेंगलुरु | ₹1,61,670 | ₹1,48,190 | ₹1,21,250 |
| हैदराबाद | ₹1,61,670 | ₹1,48,190 | ₹1,21,250 |
| लखनऊ | ₹1,61,820 | ₹1,48,340 | ₹1,21,400 |
| पटना | ₹1,61,720 | ₹1,48,240 | ₹1,21,300 |
| जयपुर | ₹1,61,820 | ₹1,48,340 | ₹1,21,400 |
| अहमदाबाद | ₹1,61,720 | ₹1,48,240 | ₹1,21,300 |
चांदी के भाव में कमी (Silver Price Drop)
चांदी की कीमत भी पिछले चार दिनों की स्थिरता के बाद लगातार गिर रही है। दिल्ली में प्रति किग्रा चांदी 100 रुपये घटकर 2,79,900 रुपये में बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव है। चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है, जो 2,89,900 रुपये प्रति किग्रा बिक रही है। इस गिरावट ने खरीदारों के सस्ते होने की उम्मीदों को बढ़ा दिया है।
गिरावट की मुख्य वजह (Main Reason For Decline)
सोना और चांदी गिरने की मुख्य वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती है। डॉलर मजबूत होने पर सोने की मांग कम होती है और कीमतें दबाव में आ जाती हैं। इसके अलावा मुनाफावसूली और सुरक्षित निवेश के विकल्प बढ़ने से भी सोने और चांदी की चमक कम हुई है। वैश्विक स्तर पर ऊंची ब्याज दरें भी बॉन्ड और अन्य एसेट्स को आकर्षक बनाकर सोने की कीमतों पर दबाव डाल रही हैं।
पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)
| दिनांक | 24 कैरेट कीमत (₹) | बदलाव | 22 कैरेट कीमत (₹) | बदलाव |
| 10 मार्च 2026 | ₹16,182 | -1 | ₹14,834 | -1 |
| 09 मार्च 2026 | ₹16,183 | -197 | ₹14,835 | -180 |
| 08 मार्च 2026 | ₹16,380 | 0 | ₹15,015 | 0 |
| 07 मार्च 2026 | ₹16,380 | 252 | ₹15,015 | 230 |
| 06 मार्च 2026 | ₹16,128 | -175 | ₹14,785 | -160 |
| 05 मार्च 2026 | ₹16,303 | -163 | ₹14,945 | -150 |
| 04 मार्च 2026 | ₹16,466 | -311 | ₹15,095 | -285 |
| 03 मार्च 2026 | ₹16,777 | -289 | ₹15,380 | -265 |
| 02 मार्च 2026 | ₹17,066 | -257 | ₹15,645 | -235 |
| 01 मार्च 2026 | ₹17,323 | 437 | ₹15,880 | 400 |
इन्हें भी पढ़ें:
- Stock Market Today: सुबह-सुबह Gift Nifty का बड़ा इशारा! क्या आज भारतीय बाजार की शुरुआत होगी धमाकेदार तेजी के साथ?
- Petrol Diesel Price 10 March 2026: पेट्रोल 25 और डीजल 24 रुपए हुआ महंगा, पाकिस्तान के बाद यहां भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, कीमतें बढ़ने के बाद जानिए आपके शहर में क्या है कीमत
- Gurugram Labourers Death: बेसमेंट में चल रहा था खोदाई का काम, तभी हो गया ये बड़ा हादसा, थम गई इतने लोगों की सांसे, मच गई चीख-पुका

Facebook


