GOVT Employees Salary News: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 25 प्रतिशत की होगी कटौती, हफ्ते में सिर्फ चार दिन करना होगा काम, इन भत्तों को कर दिया आधा
GOVT Employees Salary News: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 25 प्रतिशत की होगी कटौती, हफ्ते में सिर्फ चार दिन करना होगा काम, इन भत्तों को कर दिया आधा
GOVT Employees Salary News: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 25 प्रतिशत की होगी कटौती, हफ्ते में सिर्फ चार दिन करना होगा काम / Image: IBC24 Customized
- सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 25% की कटौती
- सरकारी दफ्तरों में अब सप्ताह में केवल 4 दिन काम होगा
- 50% स्टाफ को 'वर्क फ्रॉम होम' का आदेश दिया गया
इस्लामाबद: GOVT Employees Salary News School Closed News Tomorrow ईरान के खिलाफ शुरू की गई अमेरिका और इजरायल की जंग ने पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका सहित कई देशों पर व्यापक असर डाला है। इन देशों में जहां एक ओर पेट्रोल-डीजल और प्राकृति गैस की किल्लत देखने को मिल रही है तो दूसरी ओर महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। ऐसे में पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने कई कड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने तेल बचाने के लिए स्कूलों को दो हफ्ते तक बंद करने के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों की सैलरी भी कम करने का फैसला लिया है।
उर्जा बचाने के लिए अहम बैठक
GOVT Employees Salary News पाक पीएम शहबाज शरीफ ने इन फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि वह आगे कीमतें बढ़ाने से बचना चाहते हैं, क्योंकि इससे लोगों पर असर पड़ेगा। उन्होंने टीवी पर दिए गए भाषण में कहा कि कदम उठाना जरूरी है, उन्होंने चेतावनी दी, “ऊर्जा संकट अब एक नया संकट बन गया है।” बता दें कि सोमवार को हुई एक बैठक में उन्होंने कहा कि मंत्रियों ने हालात को और खराब होने से रोकने के लिए कुछ फैसले किए हैं। ज्ञात हो कि पिछले शुक्रवार को सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर की थी।
शहबाज सरकार ने लिए ये फैसले
- सरकार के दफ्तरों में बैंकों को छोड़कर बाकी जगह सप्ताह में केवल चार दिन ही काम होगा, साथ ही आधे कर्मचारियों को घर से काम करने (वर्क फ्रॉम होम) का आदेश दिया गया है
- स्कूलों में दो हफ्ते के लिए छुट्टियां कर दी गई हैं, दो हफ्ते बाद पढ़ाई ऑनलाइन कर दी जाएगी
- सरकारी गाड़ियों के लिए मिलने वाला ईंधन भत्ता, एम्बुलेंस को छोड़कर, अगले दो महीनों के लिए 50 प्रतिशत कम कर दिया गया है
- बैठक में यह भी फैसला हुआ कि सरकारी कर्मचारियों की सैलरी कम की जाएगी, 2 महीने तक 25 प्रतिशत कम सैलरी मिलेगी
- नए उपकरणों की खरीद पर रोक लगेगी और विदेश यात्रा भी कम की जाएगी, सिर्फ वही यात्रा की जाएगी जो “देश के हित में जरूरी” हो, ऑनलाइन बैठकों को प्राथमिकता दी जाएगी
- सरकारी डिनर और इफ्तार पार्टियों पर रोक
- सेमिनार और सम्मेलन होटलों के बजाय सरकारी परिसरों में आयोजित किए जाएंगे
कच्चे तेल की कीमतें पहुंची असमान तक
ज्ञात हो कि खाड़ी देशों में लगातार जारी युद्ध के चलते कच्चे तेल कीमतें आसमान छू रही है। बात करें रेट की तो सोमवार को कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। बता दें कि ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा जब कच्चे तेल की कीमत इतना इजाफा हुआ है। इससे पहले 2022 में रूस-यूक्रेन जंग के बीच भी कीमतें इतनी नहीं बढ़ी थी।
ये भी पढ़ें
- Katni Road Accident: खून से लाल हुई सड़क..! बाइक सवार चार लोगों को तेज रफ्तार कार ने उड़ाया, मौके पर मची चीख पुकार, इतने लोगों की हुई मौत
- Gurugram Labourers Death: बेसमेंट में चल रहा था खोदाई का काम, तभी हो गया ये बड़ा हादसा, थम गई इतने लोगों की सांसे, मच गई चीख-पुकार
- Petrol Diesel Price 10 March 2026: पेट्रोल 25 और डीजल 24 रुपए हुआ महंगा, पाकिस्तान के बाद यहां भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, कीमतें बढ़ने के बाद जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

Facebook


