Iran Israel War Update: नहीं थम रहा ईरान..! अब इस देश की पॉश बिल्डिंग पर किया जोरदार हमला, सामने आई तस्वीरें देखकर सहम जाएंगे आप
Iran Israel War Update: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच हालात और अधिक तनावपूर्ण हो गए हैं। बड़ी खभर आ रही है कि, Manama में मिसाइल हमला हुआ है। हमले को ईरान ने अंजाम दिया है।
iran attack/ image source:jacksonhinklle x handle
- बहरीन के मनामा में ईरान का मिसाइल अटैक
- रिहायशी बिल्डिंग पर ईरान ने किया हमला
- हमले में एक शख्स की मौत, कई घायल
Iran Israel War Update: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच हालात और अधिक तनावपूर्ण हो गए हैं। बड़ी खबर आ रही है कि, Manama में मिसाइल हमला हुआ है। हमले को ईरान ने अंजाम दिया है। बता दें कल खबर आई थी कि, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच तुर्की और ईरान के बीच हालात और अधिक तनावपूर्ण हो गए हैं। तुर्की ने दावा किया है कि उसने ईरान की ओर से आ रही एक बैलिस्टिक मिसाइल को पूर्वी भूमध्यसागर क्षेत्र में मार गिराया है। अब ईरान ने नए देश पर हमला किया है।
Iran launched strikes on Manama, Bahrain, hitting a residential high-rise and killing at least one person, with several injured. pic.twitter.com/xnlaI4Wv7e
— Clash Report (@clashreport) March 9, 2026
Manama में मिसाइल हमले की घटना सामने आई है, जहां Iran पर हमला करने का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार Bahrain की राजधानी मनामा में एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाते हुए मिसाइल दागी गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा और राहत व बचाव टीमें मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल ले गईं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां घटना की जांच में जुटी हैं और हमले के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Middle East Tension: बीते दिन तुर्की से आई थी बड़ी खबर
Turkiye on Middle East Tensions पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच तुर्की और ईरान के बीच हालात और अधिक तनावपूर्ण हो गए हैं। तुर्की ने दावा किया है कि उसने ईरान की ओर से आ रही एक बैलिस्टिक मिसाइल को पूर्वी भूमध्यसागर क्षेत्र में मार गिराया है। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने इस कार्रवाई के बाद ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा और आम नागरिकों को खतरे में डालने वाले कदमों से बचा जाए। रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि तुर्की की सुरक्षा को किसी भी प्रकार का खतरा स्वीकार नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर देश अपने बचाव के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। मंत्रालय ने यह भी कहा कि इस मामले में तुर्की की चेतावनियों को मानना सभी पक्षों के हित में है। Turkiye on Middle East Tensions तनाव बढ़ने के बीच तुर्की ने उत्तरी साइप्रस में सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। तुर्की ने यहां छह F-16 लड़ाकू विमान और एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किए हैं। तुर्की का कहना है कि यह कदम इलाके की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। तुर्की को आशंका है कि ईरान या उसके समर्थित समूह क्षेत्र में हमले कर सकते हैं। हाल ही में ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्लाह ने लेबनान से शाहेद-136 ड्रोन लॉन्च किए थे, जिनमें से कुछ RAF अक्रोटिरी एयर बेस के पास गिरे। यह साइप्रस क्षेत्र पर पहला बड़ा हमला माना जा रहा है, जिसके बाद सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
ग्रीस ने भी तैनात किए फाइटर जेट
इधर ग्रीस ने ईरान और हिजबुल्लाह के ड्रोन/मिसाइल खतरे को देखते हुए दक्षिणी साइप्रस में सैन्य तैनाती की है। ग्रीस ने साइप्रस के सपोर्ट में पाफोस एयर बेस पर चार F-16 फाइटर जेट्स कर दिया है. ग्रीस के F-16 ने 4 मार्च को दो ईरानी ड्रोन भी इंटरसेप्ट कर गिराए। इसके अलावा ग्रीस ने अपने सबसे एडवांस युद्धपोत को भी यहां तैनात कर दिया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Jabalpur Shia Muslim Community: ईरान पर हमलों के विरोध में सड़कों पर उतरा ये समाज, खामनेई को बताया शहीद, कैंडल मार्च निकालकर भारत सरकार से की ऐसी मांग
- Johnny Lever News : जब जॉनी लीवर के बेटे को हुआ था ट्यूमर, घुटनों पर बैठकर पिता ने मांगी थी दुआ, जेमी लीवर ने खोला बड़ा राज
- शह मात The Big Debate: धान खरीदी पर शोर बेहिसाब, तीखे सवाल..करारे जवाब! सदन में एक बार फिर घिरी सरकार, आखिर बार-बार क्यों उठाया जा रहा ये मुद्दा?

Facebook


