Gold Rate 13 February 2026: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक! 1.18 लाख रुपये के करीब पहुंचा 10 ग्राम का भाव, देखें अपने शहर के 18K, 22K और 24K के नए दाम

Gold Rate 13 February 2026: जियोजीत इनवेस्टमेंट्स के अनुसार सोने का कुल रुझान अभी भी मजबूत है। वहीं एमके वेल्थ मैनेजमेंट का मानना है कि सोना और चांदी अगले 3 से 5 साल तक तेजी के दौर में रह सकते हैं। फिलहाल वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 5,062.46 डॉलर प्रति औंस पर है।

Gold Rate 13 February 2026: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक! 1.18 लाख रुपये के करीब पहुंचा 10 ग्राम का भाव, देखें अपने शहर के 18K, 22K और 24K के नए दाम

(Gold Rate 13 February 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: February 13, 2026 / 10:18 am IST
Published Date: February 13, 2026 10:12 am IST
HIGHLIGHTS
  • 24 कैरेट सोना 10 रुपये सस्ता।
  • दिल्ली में सोना 1,58,540 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • अमेरिका के मजबूत जॉब डेटा से डॉलर मजबूत।

नई दिल्ली: Gold Rate Today in India आज शुक्रवार 13 फरवरी को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने 10 रुपये सस्ता होकर 1,58,540 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में भी यही रुझान रहा और वहीं, 24 कैरेटे सोना 1,58,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 5,062.46 डॉलर प्रति औंस पर है, जिससे घरेलू बाजार की चाल भी प्रभावित हो रही है।

दिल्ली में आज का गोल्ड रेट (Today’s Gold Rate)

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,58,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,45,340 रुपये और 18 कैरेट का भाव 1,18,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। कीमतों में मामूली गिरावट जरूर आई है, लेकिन स्तर अभी भी ऊंचे बने हुए हैं। बाजार जानकारों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय संकेतों के आधार पर आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

आज दिल्ली में 18 कैरेट सोने का भाव (रुपये)

मात्रा (ग्राम) आज का भाव (₹) कल का भाव (₹) बदलाव (₹)
1 ग्राम 11,894 11,895 -1
8 ग्राम 95,152 95,160 -8
10 ग्राम 1,18,940 1,18,950 -10
100 ग्राम 11,89,400 11,89,500 -100

अन्य शहरों का हाल (Gold Rate in Other Cities)

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,58,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट 1,45,190 रुपये और 18 कैरेट 1,18,790 रुपये पर है। चेन्नई में सोने की कीमतें थोड़ी ज्यादा हैं, जहां 24 कैरेट 1,59,270 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पुणे और बेंगलुरु में भी कीमतें मुंबई के समान स्तर पर बनी हुई हैं। अलग-अलग शहरों में स्थानीय मांग और टैक्स के कारण थोड़ा अंतर देखा जाता है।

आज का सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम, रुपये)

शहर 18 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
दिल्ली 1,18,940 1,45,340 1,58,540
मुंबई 1,18,790 1,45,190 1,58,390
अहमदाबाद 1,18,840 1,45,240 1,58,440
चेन्नई 1,25,990 1,45,990 1,59,270
कोलकाता 1,18,790 1,45,190 1,58,390
हैदराबाद 1,18,790 1,45,190 1,58,390
जयपुर 1,18,940 1,45,340 1,58,540
भोपाल 1,18,840 1,45,240 1,58,440
लखनऊ 1,18,940 1,45,340 1,58,540
चंडीगढ़ 1,18,940 1,45,340 1,58,540

चांदी में हल्की तेजी (Slight Rise in Silver)

सोने के विपरीत चांदी की कीमत में हल्की बढ़त दर्ज की गई। घरेलू बाजार में चांदी 100 रुपये बढ़कर 2,95,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका हाजिर भाव 82.84 डॉलर प्रति औंस है। हालांकि हाल के दिनों में चांदी में भी उतार-चढ़ाव देखा गया है और जनवरी में यह 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार हो गई थी।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (₹) बदलाव 22 कैरेट (₹) बदलाव
13 फरवरी 2026 15,854 (-1) 14,534 (-1)
12 फरवरी 2026 15,855 (-120) 14,535 (-110)
11 फरवरी 2026 15,975 (+82) 14,645 (+75)
10 फरवरी 2026 15,893 (+87) 14,570 (+80)
09 फरवरी 2026 15,806 (+131) 14,490 (+120)
08 फरवरी 2026 15,675 0 14,370 0
07 फरवरी 2026 15,675 (+289) 14,370 (+265)
06 फरवरी 2026 15,386 (-71) 14,105 (-65)
05 फरवरी 2026 15,457 (-502) 14,170 (-460)
04 फरवरी 2026 15,959 (+551) 14,630 (+505)

अमेरिका के जॉब डेटा का असर (Impact of US Job Data)

अमेरिका में जनवरी महीने के रोजगार आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे। जॉब ग्रोथ में तेजी आई और बेरोजगारी दर घटकर 4.3 प्रतिशत रह गई। मजबूत आंकड़ों से डॉलर को सपोर्ट मिला, जिससे सोने और चांदी की मांग में थोड़ी कमी आई। साथ ही, अब निकट भविष्य में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम होती दिख रही है, जिसका असर कीमती धातुओं पर पड़ा है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।