Gold Rate Today in India: 5000 रुपए सस्ता हुआ सोना, दिवाली के बाद तेजी से गिर रहे रेट, Gold खरीदने के लिए नहीं मिलेगा इससे सुनहरा मौका
Gold Rate Today in India: 5000 रुपए सस्ता हुआ सोना, दिवाली के बाद तेजी से गिर रहे रेट, Gold खरीदने के लिए नहीं मिलेगा इससे सुनहरा मौका

Gold Today latest Update
नई दिल्ली: Gold Rate in Chennai दिवाली के बाद से शेयर बाजार में लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है, जिसका सीधा असर सोने चांदी की कीमतोंं में देखने को मिल रहा है। वहीं, गुरुवार को एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद सोना 5000 रुपए सस्ता हो गया है। इसके साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है।
Gold Rate in Chennai दरअसल नवंबर महीने में सोने की कीमतों में ताबड़तोड़ गिरावट देखने को मिली है। बीते 15 दिनों के भीतर ही गोल्ड 5000 रुपए तक सस्ता हो गया है। देखा जाए तो मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही सोने से कस्टम ड्यूटी हटाने का ऐलान किया था, जिसके बाद से बाजा में ताबड़तोड़ उछाल देखने को मिला था। लेकिन दिवाली के बाद से धातुओं के दाम में तेजी से गिरावट आ रही है।
एमसीएक्स (MCX) पर सोने की कीमतों में बीते दो हफ्ते में हुए बदलाव पर नजर डालें, तो महीने की शुरुआत में यानी 1 नवंबर को पांच दिसंबर की एक्सपायरी वाला Gold Rate 78,867 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, लेकिन गुरुवार 14 नवंबर 2024 मतलब आज ये गिरकर 73,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस हिसाब से देखें तो सोने की कीमत में 1 से 14 नवंबर के दौरान 5,117 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की बड़ी गिरावट (Gold Price Fall) आई है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के साथ ही घरेलू मार्केट में भी सोने की कीमत (Gold Price) में गिरावट देखने को मिली है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोशियएसन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, बीते 1 नवंबर फाइन गोल्ड (999) की कीमत 81 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई थी, लेकिन अब इसका भाव कम होकर 75,260 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मतलब 24 कैरेट गोल्ड के रेट में दो हफ्ते में 6000 रुपये स् ज्यादा की कमी आई है।
सोने की कीमत
- 24 कैरेट 75,260 रुपये/10 ग्राम
- 22 कैरेट 73,450 रुपये/10 ग्राम
- 20 कैरेट 66,980 रुपये/10 ग्राम
- 18 कैरेट 60,960 रुपये/10 ग्राम
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Gold Rate in Chennai: Gold Price Decrease 5000 Rs
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pm