BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 10:00 pmModified: 01 Oct 2026 | 10:00 pm

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अनूपिंदर सिंह ग्रेवाल ने बृहस्पतिवार को दिवाला कानून के तहत मामलों को स्वीकार करने के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव दिया।

उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) के दसवें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही।

एनसीएलटी और आईबीबीआई, दिवाला एवं ऋणशोधन संहिता (आईबीसी) को लागू करने वाली प्रमुख संस्थाएं हैं।

ग्रेवाल ने कहा कि उनका मानना है कि दिवाला मामलों को स्वीकार करने की न्यूनतम वित्तीय सीमा बढ़ाई जानी चाहिए, क्योंकि एनसीएलटी के समक्ष आने वाले कई मामले वास्तव में दिवाला समाधान के लिए नहीं होते, बल्कि बकाया राशि की वसूली के उद्देश्य से दायर किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि यह सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये की जा सकती है।

दिवाला मामलों को स्वीकार करने की न्यूनतम सीमा 2020 में बढ़ाकर एक करोड़ रुपये की गई थी।

ग्रेवाल ने मध्यस्थता के इस्तेमाल और विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग-अलग प्रावधान किए जाने जैसे सुधारों का भी सुझाव दिया।

उन्होंने मामलों के निपटारे में देरी कम करने के लिए उठाए जा रहे कदमों और हाल में समाधान योजनाओं के तेजी से निपटारे में हुए सुधारों का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम में कॉरपोरेट मामलों के राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आईबीसी ने ऋण अनुशासन को मजबूत किया है, कर्ज की वसूली के माहौल में सुधार किया है और देश में कारोबारी सुगमता को बढ़ावा दिया है।

भाषा योगेश अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

People also search for:NCLT Chairman
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm
रेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर

रेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर

01 Oct 2026 | 9:24 pm